Kolkata Doctor Case: नबन्ना रैली पर पुलिस कार्रवाई की BJP ने की आलोचना, मृतका के पिता बोले- मैं छात्रों के साथ
Kolkata Doctor Rape Murder Case News in Hindi: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी से दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में छात्र संगठन 'नबन्ना अभियान' मार्च निकाल रहे हैं। इस प्रदर्शन को लेकर कोलकाता में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
लाइव अपडेट
मृतका के पिता ने कहा- मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले की मृतका के पिता ने 'नबन्ना अभियान' रैली में कहा, मैं उन छात्रों के समर्थन में खड़ा हूं जो मेरी बेटी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे बहुत गर्व है कि छात्रों ने इतना जोखिम उठाया और आज मेरी बेटी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें अपना विरोध तेज करना चाहिए और न्याय की मांग करते रहना चाहिए।#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: On the 'Nabanna Abhiyaan' rally, father of the deceased of Kolkata's RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case says "I am standing in support of the students who are protesting for my daughter. I am very proud that the students… pic.twitter.com/fTrUAEaNfJ
— ANI (@ANI) August 27, 2024
जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल की सड़कों पर ममता बनर्जी की सरकार और उनकी बर्बर पुलिस द्वारा इंसाफ की मांग कर रहे डॉक्टर, बंगाल के युवाओं और महिलाओं पर हिंसा और दमनकारी चक्रों का जो तांडव देखा गया है, वो निंदनीय तो है ही साथ में मानवता को शर्मसार करने वाला है। बंगाल में एक बेटी के साथ निर्ममता की सारी हदें पार कर दी जाती हैं, मगर ममता बनर्जी चुप हैं, स्त्री की अस्मिता को तार-तार किया जाता है लेकिन ममता बनर्जी चुप हैं, बेटी के मां-बाप को भटकाया जाता है और ममता बनर्जी चुप हैं। सामान्य नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कल सुबह 6 बजे से अगले 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का आह्वान किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि बंगाल की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी।#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "पश्चिम बंगाल की सड़कों पर ममता बनर्जी की सरकार और उनकी बर्बर पुलिस द्वारा इंसाफ की मांग कर रहे डॉक्टर, बंगाल के युवाओं और महिलाओं पर हिंसा और दमनकारी चक्रों का जो तांडव देखा गया है, वो निंदनीय तो… pic.twitter.com/1sbciPeGH1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024
ममता बनर्जी डरी हुई हैं- अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले पर प्रदेश में छात्रों के आंदोलन पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, साफ है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं और वे पुलिस व प्रशासन का इस्तेमाल करके इस छात्र आंदोलन को बंद करना चाहती हैं। अगर वे नहीं डरतीं तो लाठी चार्ज, टियर गैस, आदि का इस्तेमाल नहीं करवाती, यह अन्याय नहीं चलेगा। ममता बनर्जी को जिस जनता ने सिंहासन पर बैठाया है और आज वे उसका ही अपमान कर रही हैं?#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले पर प्रदेश में छात्रों के आंदोलन पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "साफ है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं और वे पुलिस व प्रशासन का इस्तेमाल करके इस छात्र आंदोलन को बंद करना चाहती हैं... अगर वे… pic.twitter.com/x9Cpw5ZGxN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024
बीजेपी का बंगाल बंद का आह्वान होगा फ्लॉप- कुणाल घोष
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले को लेकर भाजपा की तरफ से कल पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वान करने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि जांच CBI के हाथ में है, मामला सुप्रीम कोर्ट के अंदर है लेकिन कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, पुलिस ने गोली नहीं चलाई। पुलिस की तरफ से भीड़ को हटाने के लिए कम से कम कार्रवाई की गई है। बलात्कार और हत्या बहुत बड़ा अपराध है। लेकिन यही स्थिति पूरे देश की है हालांकि कहीं भी किसी कांग्रेस या भाजपा नेता ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने(भाजपा) कल भारत बंद का आह्वान किया है जो पूरी तरह से फ्लॉप होगा।#WATCH कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले को लेकर भाजपा द्वारा कल पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वन करने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "... जांच CBI के हाथ में है, मामला सुप्रीम कोर्ट के अंदर है लेकिन कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है... पुलिस ने… pic.twitter.com/X8qQM7mMRD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024
सीबीआई ऑफिस लाए गए ASI अनूप दत्ता
पश्चिम बंगाल: आरजी कर कॉलेज और अस्पताल की डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय के करीबी सहयोगी कोलकाता पुलिस के एएसआई अनूप दत्ता को कोलकाता के सियालदह कोर्ट से सीबीआई कार्यालय लाया गया।#WATCH | West Bengal: Kolkata Police ASI Aanup Dutta, a close associate of the prime accused in the rape and murder of a doctor at the RG Kar College and Hospital-Sanjay Roy, brought to CBI Office from Sealdah Court in Kolkata. pic.twitter.com/B5td8W3bHs
— ANI (@ANI) August 27, 2024
सीबीआई को मिली ASI अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति- सूत्र
सीबीआई सूत्र के मुताबिक कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति सीबीआई को मिल गई है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है।लाल बाजार में प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स
पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता के लाल बाजार में कोलकाता पुलिस (मुख्यालय) के बाहर लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए और प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी की।#WATCH | West Bengal: Protestors break away Police barricades, chant slogans and agitate over RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case.
— ANI (@ANI) August 27, 2024
Visuals near outside Kolkata Police (Head Quarters) in Lal Bazar, Kolkata. pic.twitter.com/TkbguqNIw4
पुलिस मुख्यालय के सामने भाजपा का विरोध प्रदर्शन
कोलकाता में केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले को लेकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।#WATCH | BJP leaders and workers including West Bengal BJP president & Union Minister Sukanta Majumdar sit on a protest outside Kolkata Police (Head Quarters) in Lal Bazar, Kolkata demanding release of students who were detained by police today https://t.co/yKH9iuT4zM pic.twitter.com/xE2wDZE209
— ANI (@ANI) August 27, 2024
बीजेपी ने कल 12 घंटे की हड़ताल का किया आह्वान
कोलकाता: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, आज शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह की हिंसा की, हमने इस सांवधानिक आंदोलन को कुचलने के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कल 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। जनता से हमारी अपील है कि वे इस हड़ताल में शामिल हों, हमारी मांग है कि छात्रों को छोड़ दिया जाए।#WATCH कोलकाता: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "आज शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह की हिंसा की... हमने इस संवैधानिक आंदोलन को कुचलने के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कल 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।… pic.twitter.com/q4uepClB2X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024
विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो- अधीर रंजन चौधरी
वहीं मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अत्यधिक व्यवस्था क्यों की गई है?.. कई जगहों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, विपक्ष और सत्तारूढ़ दल को एक साथ बैठकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो।#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, "I am not able to understand why excessive arrangements have been made to prevent the protest?.. Restrictions have been imposed at various locations...The opposition and ruling party should sit… pic.twitter.com/c1ZYqQ7pUJ
— ANI (@ANI) August 27, 2024