फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka LIVE: 'ज्यादातर विधायकों की राय मेरे पक्ष में', सिद्धारमैया का दावा; शिवकुमार का दिल्ली दौरा रद्द

Mon, 15 May 2023 11:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 May 2023 11:16 PM IST
खास बातें

Karnataka News Live : कर्नाटक में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक गहमागहमी जारी है। कर्नाटक कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं कर्नाटक में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों के बीच पोस्टर वॉर छिड़ी हुई है। दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को अगला सीएम बता रहे हैं। सीएम पद के तगड़े दावेदार डीके शिवकुमार का आज जन्मदिन भी है। ऐसे में चर्चाएं है कि क्या कांग्रेस उन्हें जन्मदिन के गिफ्ट के तौर पर सीएम की कुर्सी देगी या फिर से अपने अनुभवी नेता सिद्धारमैया पर दांव लगाती है। 

विज्ञापन
Karnataka News Today Live DK Shivakumar and Siddaramaiah Key Meet Today to Pick Karnataka CM
कर्नाटक में सीएम चेहरे पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:48 PM, 15-May-2023
मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के दावेदार और कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार की ओर से दिल्ली दौरा रद्द करने के बाद से अटकलें लगाई जाने लगीं कि पद की दावेदारी के मुद्दे पर पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। राज्य में गठित होने वाली कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कौन करेगा? उसे लेकर शिवकुमार की पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ रस्साकशी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 10 मई को हुए मतदान में 135 सीट पर जीत दर्ज की है। चुनाव नतीजे शनिवार को घोषित किये गये थे। इस बीच खबर है कि शिवकुमार के भाई डीके सुरेश दिल्ली पहुंचे हैं।


07:23 PM, 15-May-2023
शिवकुमार का दिल्ली दौरा रद्द
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरे पेट में संक्रमण है। इस वजह से मैं आज दिल्ली नहीं जाऊंगा। कांग्रेस के 135 विधायक हैं। मेरा कोई विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
06:39 PM, 15-May-2023
शिवकुमार भी दिल्ली रवाना होंगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री पद के विकल्प पर मंथन कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को राज्य में 135 सीटें मिलीं। शिवकुमार ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, मैं अपने परिवार से मिलूंगा। इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा। मेरे नेतृत्व में हमारे 135 विधायक हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि मामला को पार्टी के आलाकमान पर छोड़ दिया है। मेरा उद्देश्य कर्नाटक को बेहतर बनाना था और मैंने यह किया।
06:37 PM, 15-May-2023
कर्नाटक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि पर्यवेक्षक कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर विधायकों की राय के मुताबिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
06:34 PM, 15-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने एक सिंगल लाइन रिजॉल्यूशन पास किया है। हमारे पास 135 विधायक हैं, सभी ने एक स्वर में मामला (मुख्यमंत्री नियुक्त करने का) पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। मेरा मकसद कांग्रेस पार्टी के जरिए कर्नाटक की सेवा करना है।
04:31 PM, 15-May-2023
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की प्रक्रिया में लगे आलाकमान से उनकी यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 15-May-2023

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनके समर्थक इकट्ठा हुए। डी. के. शिवकुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

03:21 PM, 15-May-2023
कर्नाटक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक दिल्ली पहुंच गए हैं। एक पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी विधायकों के साथ 4-5 घंटे लंबी बातचीत हुई और हमने उनका विचार जाना। हम अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौपेंगे। 
01:27 PM, 15-May-2023
सिद्धारमैया का बड़ा दावा
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दावा किया है कि अधिकतर विधायकों की राय मेरे पक्ष में है। सिद्धारमैया ने ये भी कहा कि उनके और डीके शिवकुमार के संबंध अच्छे हैं। बता दें कि सिद्धारमैया बेंगलुरु से दिल्ली के लिए निकल गए हैं, जहां वह पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे। 
12:35 PM, 15-May-2023
डीके शिवकुमार के समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि किसी ने भी उनके जितनी मेहनत नहीं की। कर्नाटक को डीके शिवकुमार जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है। अगर डीके शिवकुमार सीएम बनते हैं तो वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकेंगे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed