Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka Election: 'कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक बनाया', चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुमारस्वामी का वार

Mon, 08 May 2023 03:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 08 May 2023 03:08 PM IST
खास बातें

Karnataka Election 2023 Live News in Hindi: कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दल– भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी तीनों ही पार्टियों के कई नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें पहला नाम प्रियंका गांधी का है। उन्होंने बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। 

विज्ञापन
Karnataka Assembly Election 2023 Live Final Campaign Today BJP, Congress and JDS Rally News Updates in Hindi
कर्नाटक चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:07 PM, 08-May-2023

कर्नाटक में आरक्षण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दिया बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा कि चार फीसदी मुसलिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है... हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में हमने कुछ लिमिट तय किए हैं। इसे कांग्रेस हटाना चाहती है मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा।
02:36 PM, 08-May-2023

बेंगलुरु में रोड शो के बाद क्या बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा?

प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु के विजयनगर में रैली के बाद कहा कि कर्नाटक चुनाव को लेकर हम बहुत आश्वस्त हैं। मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिली है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।
विज्ञापन
12:30 PM, 08-May-2023

कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया: कुमारस्वामी

जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उनके कल्याण के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार शाम कृष्णापुरा में अपनी पार्टी के मेंगलुरु उत्तर के उम्मीदवार मोहिउद्दीन बावा के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस कट्टर हिंदू नेताओं का पार्टी में स्वागत कर रही है जबकि जद (एस) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ साठगांठ का आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं का फायदा उठा रहे हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के मद्देनजर बिल्लवा समुदाय के वोटों को ध्यान में रखते हुए ‘बिल्लवा विकास निगम’ गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग, जनता दल (सेक्युलर) में विश्वास जताएंगे। जनसभा के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बी एम फारूक, बी ए मोहिउद्दीन बावा, अक्षित सुवर्णा और एम बी सदाशिव भी मौजूद थे।
12:17 PM, 08-May-2023

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका का रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। 
08:54 AM, 08-May-2023

कर्नाटक में पीएम मोदी के धार्मिक नारे लगाने पर हैरान: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह हैरान हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘धार्मिक’’ नारे लगाए। पवार ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, ‘‘मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाए।’’
08:12 AM, 08-May-2023

Karnataka Election: 'कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक बनाया', चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुमारस्वामी का वार

कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दल– भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी तीनों ही पार्टियों के कई नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed