फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक में चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे

Wed, 29 Mar 2023 12:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 29 Mar 2023 12:15 PM IST
खास बातें

निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। जहां मतदान की तारीख 10 मई रखी गई है, तो वहीं मतगणना की तारीख 13 मई तय हुई है। गौरतलब है कि इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।

विज्ञापन
Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates EC Press Conference Date Announcement Schedule Vote Counting
कर्नाटक चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

लाइव अपडेट

12:06 PM, 29-Mar-2023

चुनाव आयोग ने किया तारीखों का एलान

नोटिफिकेशन: 13 अप्रैल 

नामांकन: 20 अप्रैल

नामांकन वापस लेने की तारीख: 24 अपैल

मतदान: 10 मई

मतगणना: 13 मई
11:58 AM, 29-Mar-2023
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चुनाव के लिए कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों पर 58,282 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। हर पोलिंग स्टेशन पर लगभग 883 मतदाताओं का औसत होगा। इतना ही नहीं 1320 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारियों के पास होगा। आयोग ने इस बार कर्नाटक में 240 मॉडल मतदान केंद्र बनाने की बात कही है। 
विज्ञापन
11:48 AM, 29-Mar-2023
चुनाव आयुक्त ने कहा कि कर्नाटक में नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रहा है। हालांकि, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी सुविधाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर से ही वोट कर सकेंगे।
11:47 AM, 29-Mar-2023
राजीव कुमार ने बताया कि 18 से 19 साल के बीच के पहली बार वोट करने वाले 9,17,241 मतदाता राज्य में हैं। इतना ही नहीं 17 साल की उम्र के 1,25,406 युवाओं ने एडवांस एप्लीकेशन देकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया है।
11:42 AM, 29-Mar-2023

चुनाव आयुक्त ने दी प्रक्रिया की जानकारी

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ओर से संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें एससी के लिए और 15 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
11:36 AM, 29-Mar-2023

राहुल की वायनाड सीट पर भी हो सकता है चुनाव तारीखों का एलान

चुनाव आयोग आज राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर भी चुनाव का एलान कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 29-Mar-2023

Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक में चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे

चुनाव आयोग आज सुबह 11.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि कर्नाटक में पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में मतदान कराने का एलान हो सकता है। गौरतलब है कि इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed