फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shibu Soren Funeral News Live: पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

Tue, 05 Aug 2025 07:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 07:35 PM IST
खास बातें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन 19 जून से ही नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
JMM founder former Jharkhand CM Shibu Soren Last Rites native place Nemra in Ramgarh district Live Updates
Shibu Soren - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:19 PM, 05-Aug-2025
गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा एवं सुदेश महतो
सड़क जाम में फंसने के बाद गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बाइक से नेमरा पहुंचे। उनके साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत समेत अन्य नेता भी बाइक से पहुंचे और गुरुजी को अंतिम जोहार किया।
07:18 PM, 05-Aug-2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरू शिबूसोरेन को नम आंखों से हजारों लोगों ने अंतिम विदायी दी। रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई।
विज्ञापन
05:51 PM, 05-Aug-2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (बोकारो) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बड़े बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य, झारखंड के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

05:36 PM, 05-Aug-2025

गांव ले जाया गया शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम सफर शुरू हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को रांची से उनके पैतृक गांव निमरा ले जाया जा रहा है, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

04:17 PM, 05-Aug-2025

पूर्व सीएम शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने रांची पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 

03:35 PM, 05-Aug-2025
घर से निकल गया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का  पार्थिव शरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
03:35 PM, 05-Aug-2025
चार बजे राहुल गांधी,आंध्रप्रदेश के सीएम,तेजस्वी यादव सहित कई नेता नेमरा पहुंचेंगे।
03:15 PM, 05-Aug-2025
शिबू सोरेन की भाभी दीपमणि सोरेन ने आंखों में आंसू भरते हुए कहा कि बाबा का जीवन बहुत सादा था। उन्हें सादा खाना बहुत पसंद था। उन्हें जैविक ताजी हरी सब्जियों के व्यंजन बहुत पसंद थे। जब भी वे नेमरा आते थे, हम उनके लिए खेत से बैंगन, टमाटर और मूली के पत्ते लाते थे, क्योंकि उन्हें सब्जियां बहुत पसंद थीं। उन्हें बांस के अंकुरों से बनी सब्जियां भी बहुत पसंद थीं। 
02:04 PM, 05-Aug-2025
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रांची रवाना होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बाद में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
02:04 PM, 05-Aug-2025
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed