फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन LIVE: राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटे राहुल; भाजपा बोली- फैला रहे अराजकता

Thu, 08 Oct 2026 07:21 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2026 07:21 PM IST
खास बातें

INDIA Bloc Protest Today Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लिए एक बार फिर से लंच पार्टी आयोजित किया है। इंडिया गठबंधन के सांसद आज गांधी स्मरक पर धरना देने के लिए निकल गए है।पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
INDIA Bloc Protest Live Updates: Mallikarjun Kharge Lunch Meeting March Against CEC Gyanesh Kumar News in Hi
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

07:17 PM, 08-Oct-2026

राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटे राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ इंडिया गठबंधन के विपक्षी सांसद भी राजघाट पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल राजघाट से रवाना हुए।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से राजघाट पहुंचे। सभी ने प्रार्थना की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पवन खेड़ा ने कहा कि उन्होंने सरकार में सद्बुद्धि आने की प्रार्थना की। साथ ही ज्ञानेश कुमार के लिए भी सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश के हर मतदाता के वोट की रक्षा और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए प्रार्थना की।
06:30 PM, 08-Oct-2026

केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र खत्म किया

राजघाट से निकलते समय कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का यह प्रदर्शन महात्मा गांधी को प्रार्थना के जरिए संदेश देने के लिए है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने इसे सबसे प्रभावशाली आंदोलनों में से एक बताया और कहा कि आगे की रणनीति के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
06:18 PM, 08-Oct-2026

खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics
दिल्ली के राजघाट पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
 
 
06:07 PM, 08-Oct-2026

गौरव गोगोई बोले-देश मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

राजघाट पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट है और देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से देश के सामने झुककर उसकी आवाज सुनने की अपील की। गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने खुद को 'प्रधानसेवक' कहा था। उन्होंने पीएम से चुनाव आयोग की मदद से कथित तौर पर छल के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश छोड़ने की बात कही।
 
05:38 PM, 08-Oct-2026

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: राजघाट पर प्रदर्शन के चलते बसों और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

राजघाट पर चल रहे इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के कारण आज 8 अक्तूबर 2026 को रात 10 बजे तक कुछ रास्तों पर बसों, डीटीसी बसों और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • छत्ता रेल: एनएस मार्ग/लाल किले की ओर जाने की अनुमति नहीं।
  • एनएस मार्ग–सुभाष टी-प्वाइंट: दिल्ली गेट की ओर वाहनों की आवाजाही बंद।
  • शांति वन चौक: रिंग रोड/राजघाट की ओर जाने की अनुमति नहीं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। चौराहों को खाली रखें और आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें, ताकि जाम और परेशानी को कम किया जा सके।
 
05:17 PM, 08-Oct-2026

प्रदीप भंडारी बोले- जनता का भरोसा नहीं, इसलिए लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब देश की जनता के खिलाफ हो गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार के रवैये को जनता देख रही है।

भंडारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात करती है। उन्होंने कहा कि हाल में असम और त्रिपुरा में चुनाव हुए, जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को एहसास हो गया है कि जनता का उन पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार पर संवैधानिक संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित अराजकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोप देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:05 PM, 08-Oct-2026

विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता राजघाट पहुंचे। नेता तीन बसों से राजघाट पहुंचे।
 
04:43 PM, 08-Oct-2026

INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन जारी, राजघाट की ओर रवाना हुए विपक्षी नेता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी नेता और सांसद धरना देने के लिए राजघाट की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, राजघाट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विपक्षी सांसद यहां पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना देने की तैयारी में हैं।
 
04:16 PM, 08-Oct-2026

राहुल गांधी-खरगे बस से गांधी स्मृति के लिए रवाना

विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई सांसद बस में सवार होकर प्रदर्शन के लिए निकले।
 
03:36 PM, 08-Oct-2026

राहुल गांधी बोले- 300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं

दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार दो दिनों से प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले दिन सांसदों को निर्वाचन आयोग के बाहर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इच्छा जताई, लेकिन वहां भी उन्हें रोक दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथियों के साथ मारपीट की गई।
 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने कथित साजिश के जरिए देश की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और संविधान को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वोट चोरी का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर ये आरोप हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की गारंटी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed