Live
LIVE: आज इंडिया ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां तेज; दिल्ली में नेताओं का जुटना शुरू
{"_id":"6acbf70996176c87a40a30a3","slug":"india-bloc-cjp-jantar-mantar-protest-live-news-cec-gyanesh-k-eci-sir-congress-supreme-court-march-delhi-police-2026-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: आज इंडिया ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां तेज; दिल्ली में नेताओं का जुटना शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 12 Oct 2026 10:18 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:18 AM IST
खास बातें
चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
10:18 AM, 12-Oct-2026
जेएनयू के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस सांसद का नाम भी शामिल
दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। 11 अक्तूबर 2026 को दर्ज इस एफआईआर में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का नाम भी शामिल है। पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज किया है।10:13 AM, 12-Oct-2026
मार्च को लेकर बोले भूपिंदर सिंह हुड्डा?
सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्च ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करने के लिए बुलाया गया है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक मामले सामने आए हैं, जिनसे चुनाव आयुक्त के कामकाज में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं और विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते।
विज्ञापन
10:13 AM, 12-Oct-2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कांग्रेस मुख्यालय पर नेताओं का जुटना शुरू बहो चुका है। कई नेताओं ने नारेबाजी भी की। मार्च में विपक्ष के कई नेताओं और दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।Delhi: Congress workers gather at the AICC headquarters and raise slogans against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. INDIA bloc will stage a protest march to the Supreme Court today. https://t.co/cresZyrBSi
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
10:11 AM, 12-Oct-2026
संसद मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर क्या घोषणा की गई?
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा प्रतिबंधों और निषेधाज्ञा को लेकर सार्वजनिक घोषणा की गई। इसमें लोगों को शांति बनाए रखने और बिना अनुमति भीड़ जुटाने से बचने के निर्देश दिए गए। यह घोषणा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की गई। लोगों से लागू प्रतिबंधों का पालन करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने की अपील की गई।10:04 AM, 12-Oct-2026
इंडिया ब्लॉक के मार्च में कौन-कौन से नेता होंगे शामिल?
प्रस्तावित मार्च में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च सुप्रीम कोर्ट तक निकाला जाना है। इसमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों, आरजेडी, एनसीपी (एसपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस, वीसीके और आईयूएमएल के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। केरल के कुछ क्षेत्रीय दल भी मार्च में हिस्सा ले सकते हैं। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।08:49 AM, 12-Oct-2026
प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बढ़ाई गई सुरक्षा
इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर गतिविधियां देखने को मिलीं। प्रदर्शन को लेकर इलाके में हलचल है। विपक्षी दलों के इस कार्यक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 AM, 12-Oct-2026
मार्च से पहले सुरक्षाबल मुस्तैद, बाराखंभा रोड पर आरएएफ और सीआरपीएफ तैनात
दिल्ली में आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाराखंभा रोड और मंडी हाउस के पास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी तैनात हैं। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए इन इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाई गई है। हालांकि, विरोध मार्च में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या, मार्च के निर्धारित मार्ग और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc's protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Connaught Place; Police barricading set up here. https://t.co/bGYv2fg3TS
— ANI (@ANI) October 12, 2026 " />#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc's protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Connaught Place; Police barricading set up here. https://t.co/bGYv2fg3TS
— ANI (@ANI) October 12, 2026
08:08 AM, 12-Oct-2026
कौन सी जगहों पर प्रभावित हो सकता है यातायात?
- पंचकुइयां गोलचक्कर
- मंडी हाउस गोलचक्कर
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
- राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
- मिंटो रोड
- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट
- भरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद गोलचक्कर
- सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
- अशोका रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
- रेल भवन गोलचक्कर
- जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बराखंभा रोड टी-पॉइंट
- पटेल चौक गोलचक्कर
- जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट
- आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-पॉइंट
07:50 AM, 12-Oct-2026
दिल्ली में कौन से छह मेट्रो स्टेशन बंद?
नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी है। बंद रहने वाले स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।07:49 AM, 12-Oct-2026
घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवायजरी, दिल्ली पुलिस ने क्या जानकारी दी?
दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक और संसद मार्ग सहित कई इलाके शामिल हैं। हालात के अनुसार इन मार्गों पर यातायात की व्यवस्था बदली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, डायवर्जन संकेतों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।