फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   climate crisis WMO Warning Record heat and drought risk in 2027 direct impact on economy

डब्ल्यूएमओ की चेतावनी: 2027 में रिकॉर्ड पड़ेगी गर्मी और सूखे का खतरा, अर्थव्यवस्था पर होगा सीधा असर

Mon, 12 Oct 2026 10:23 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 12 Oct 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
climate crisis WMO Warning Record heat and drought risk in 2027 direct impact on economy
मौसम के चक्र में लगातार बदलाव - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

दुनियाभर के महासागरों में बढ़ती गर्मी और प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहा अल नीनो अगले साल मौसम का चक्र बदल सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी है कि अगले साल दुनिया को रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखे का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर 2027 में दुनिया के मौसम और अर्थव्यवस्था पर दिखने की आशंका है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार, महासागर और वायुमंडल एक-दूसरे से जुड़े हैं। ग्रीनहाउस गैसों और प्रदूषण के कारण महासागर पहले ही बड़ी मात्रा में गर्मी सोख रहे हैं। समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने से मौसम का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के कई क्षेत्रों में मानसून का चक्र बदलने, सूखा पड़ने या अधिक बारिश का खतरा है।
विज्ञापन


अल-नीनो का यह प्रभाव केवल प्रशांत क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया के मौसम चक्र को प्रभावित करेगा। मौसम के इस बदलाव से फसल उत्पादन प्रभावित होगा, जिससे खाद्य सुरक्षा व वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी इस बार ठंड की दस्तक जल्द
दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर तक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्तूबर के मध्य से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है, जबकि शाम और रात का मौसम सुहावना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed