फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election Live: पीएम मोदी का नारा हुआ हिट, मनीष तिवारी बोले- भाजपा ने भ्रष्टाचार को वैध बना दिया

Wed, 23 Nov 2022 03:07 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 23 Nov 2022 03:07 PM IST
खास बातें

Gujarat Polls (Assembly Election) Date News Live: गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के लिए अब एक हफ्ते का समय बचा है। एक दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है और आठ दिसंबर को मालूम चलेगा कि क्या गुजरात की सत्ता पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा या फिर कांग्रेस और आम में से कोई एक बाजी मार लेगा। इसके पहले चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। बड़े नेता चुनावी रैलियां करने लगे हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Live: PM Modi Rally Vidhan Sabha Chunav Phase 1 Voting, Opinion Poll, BJP AAP Manifesto
नरेंद्र मोदी और मनीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:03 PM, 23-Nov-2022
कांग्रेस नेता का भाजपा पर हमला
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बुधवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुजरात में भ्रष्टाचार को वैध बनाने का आरोप लगाया। कहा कि ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं। तिवारी ने हाल ही में हुई मोरबी की घटना का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा "अहंकारी" हो गई है क्योंकि वे (भाजपा) सोचते हैं कि उन्हें सत्ता से नहीं हटाया जा सकता है।
03:00 PM, 23-Nov-2022
मोदी का नारा हुआ हिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा "आ गुजरात मैं बनव्यू चे" हिट हो गया है। इसका गाना भी बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी और वीडियो अपलोड कर रहे हैं। अब तक 34 लाख से अधिक लोगों ने इस नारे के साथ अपनी फोटो या वीडियो पोस्ट की है। छह नवंबर को गुजरात के कपराडा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये नारा दिया था। इसका मतलब 'मैंने इस गुजरात को बनाया है'। उन्होंने कहा था, 'हर गुजराती, चाहे वह आदिवासी हो या मछुआरा, चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी, आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इसलिए हर गुजराती कहता है 'मैंने यह गुजरात बनाया है'। 
विज्ञापन
11:45 AM, 23-Nov-2022
भाजपा उम्मीदवार का पलटवार
कुटियाना से सपा उम्मीदवार कांधल जडेजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं ढेलिबेन ओदेदारा ने भी कांधल पर पलटवार किया है। ढेलिबेन ने कहा, मेरे पास सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत है। मैं बड़े अंतर से चुनाव जीत जाऊंगी। कुटियाना के वोटर्स मुझे जानते हैं और मेरा सम्मान करते हैं। मैं गरीबों और अन्य लोगों की सेवा करती हूं। पूरा विश्वास है कि लोग मुझे वोट करेंगे।
11:40 AM, 23-Nov-2022
मोदी बोले- गुजरात में रिकॉर्ड मतदान होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार गुजरात चुनाव में रिकॉर्ड मतदान होगा। खासतौर पर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले यंग वोटर्स ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि जामनगर शाही परिवार के वंशज जाम साहब शत्रुशल्या सिंहजी ने सोमवार को डिप्टी कलेक्टर और अन्य चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में अपने आवास पर मतदान किया। इसके बाद मोदी की यह टिप्पणी आई है। मोदी ने गुजरात में पत्र सूचना कार्यालय के एक ट्वीट को टैग करते हुए कहा, 'मैं जाम साहब श्री शत्रुसल्यासिंहजी की लोकतंत्र के त्योहार के प्रति इस उल्लेखनीय जुनून के लिए सराहना करता हूं।'
11:33 AM, 23-Nov-2022
सपा उम्मीदवार का बड़ा दावा
गुजरात चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। कुटियाना से सपा उम्मीदवार कांधल जडेजा ने कहा, 'जब मैं 2012 में यहां एनसीपी लेकर आया था, तब किसी को इसके बारे में पता नहीं था। मैंने दो बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लोगों ने मेरे नाम पर वोट किया। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, अन्य नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी। अब गुजरात में एनसीपी खत्म हो गई है। मैं अब साइकिल पर आ गया हूं।' 

सवाल पूछा गया कि आपको लोग प्यार से वोट देते हैं या डर के चलते तो कांधल ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आपने यही सवाल मुझसे 80 और 90 के दौर में पूछा होता तो मैं जरूर कहता कि ये डर के चलते है। तब बैलेट पेपर से वोट होते थे। अब ईवीएम है। लोग मेरे काम की वजह से मुझे वोट देते हैं। चुनाव जीतने के लिए अब मेरा नाम ही काफी है।'
 
10:54 AM, 23-Nov-2022
ओवैसी की गोधरा में रैली
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार ओवैसी गोधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यही वह गोधरा है, जहां दंबे भड़के थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 23-Nov-2022
हरभजन सिंह का रोड शो
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सांसद हरभजन सिंह भी पार्टी प्रत्याशी के लिए आज चुनाव प्रचार करेंगे। गुजरात के बायड में आज रोड शो और सभा करेंगे। इसके बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।
 
10:31 AM, 23-Nov-2022
गुजरात का गांव, जहां वोट न डालने पर लगता है जुर्माना
गुजरात के राजकोट जिले में एक गांव है राजसमढियाल। इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के गांव में प्रचार करने पर मनाही है। इसलिए ताकि गांव का वातावरण प्रदूषित न हो, माहौल न खराब हो। लोगों में राजनीतिक द्वेष न फैले। यही नहीं, गांव के सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसलिए भी नियम बनाया गया है। अगर कोई मतदाता यहां अपना वोट नहीं डालता तो उस पर 51 रुपयों का जुर्माना लगाया जाता है। इस गांव के सरपंच अशोक भाई वाघेरा कहते हैं, 'हमारे पूर्व सरपंच हरदेव सिंह जडे़जा के समय से ही यहां चुनाव प्रचार की मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गांव के निवासी मानते हैं कि इस तरह माहौल खराब होगा।'
09:24 AM, 23-Nov-2022
अमित शाह की कई रैलियां
आज गृहमंत्री अमित शाह गुजरात में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह आज राजकोट के जशदन, सुरेंद्रनगर के पाटडी और बारडोली के सूरत में सभा करेंगे। 
09:09 AM, 23-Nov-2022
पीएम मोदी आज से फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई जिलों में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री पाटीदारों के गढ़ और पाटीदार आंदोलन का केंद्र कहे जाने वाले मेहसाणा में एक रैली को संबोधित करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed