Gujarat Election 2022 Live: योगी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, पढ़िए क्या-क्या बोल गए यूपी के सीएम
{"_id":"6381912bfd99e343690956f8","slug":"gujarat-election-2022-live-vidhan-sabha-chunav-date-voting-results-party-candidates-manifesto-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022 Live: योगी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, पढ़िए क्या-क्या बोल गए यूपी के सीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 26 Nov 2022 06:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:36 PM IST
खास बातें
Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होना है। 89 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के दौर तीखे हो चले हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:36 PM, 26-Nov-2022
केजरीवाल ने किया रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के भावनगर में आप प्रत्याशी के लिए रोड शो किया।
06:33 PM, 26-Nov-2022
एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा गुजरात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गुजरात में बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने के साथ-साथ एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके अलावा देश अर्थव्यवस्था को बढ़ने में भी गुजरात अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
06:31 PM, 26-Nov-2022
योगी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार
सीएम योगी के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने ट्विट कर लिखा, 'अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।'
अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना। https://t.co/kNtrOR2azB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 26, 2022
06:26 PM, 26-Nov-2022
ऐसे हैं सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के समीकरण
एक दिसंबर को गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण की ये विधानसभा सीटें सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में पड़ती हैं। पहले चरण के मतदान के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 39 राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कई ने निर्दलीय भी मैदान में ताल ठोकी है। इस तरह से कुल 89 सीटों की इस जंग में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात में पड़ने वाली इन 89 सीटों को लेकर राजनीतिक दलों में खींचतान तेज है। इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन इलाकों में मौजूदा समीकरण क्या हैं? भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में से कौन कितना मजबूत है? पढ़िए पूरी खबर...
06:25 PM, 26-Nov-2022
नड्डा बोले- पीएम मोदी के लिए यहां प्यार और विश्वास बिना शर्त है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा गुजरात दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान कहा कि गुजरात में पीएम मोदी के लिए विश्वास और प्यार बिना शर्त है। जिस तरह से सीएम पटेल ने प्रदेश में कई विकास योजनाओं को लागू किया है, उसके बाद यहां की जनता बीजेपी को समर्थन देने को आतुर है। ये चुनाव एकतरफा दिख रहा है। एक और पांच दिसंबर लोग भाजपा के पक्ष में फैसला करेंगे।
06:22 PM, 26-Nov-2022
नवसारी विधानसभा में कितना हुआ विकास?
गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां ऐसी कई विधानसभा सीटें हैं जहां भाजपा का पिछले कई चुनावों से दबदबा रहा है। ऐसी सीटों में एक नवसारी विधानसभा सीट है। इस सीट पर 1990 से ही भाजपा का कब्जा है। दादाभाई नौरोजी की जन्मभूमि रही नवसारी से जमशेदजी टाटा और रतन टाटा का खास लगाव रहा है। इलाके में भारी संख्या में राइस मील होने के कारण पोहे के करीब 100 कारखाने हैं। यहां से महज 10 किलोमीटर दूर दांडी है, जहां महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह किया था।
लोगों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में इलाके में विकास तो खासा हुआ है, लेकिन विकास के साथ समस्याओं का भी उतनी ही रफ्तार से विकास हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यहां के लोगों का मानना है कि नवसारी देश के दूसरे हिस्सों से अलग नहीं है और देशवासी जिस समस्या से दो-चार हो रहे हैं, यहां के लोगों को भी उन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
05:11 PM, 26-Nov-2022
गुजरात के सीएम का रोड शो
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। भूपेंद्र ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।
#WATCH | #GujaratElections2022: CM Bhupendra Patel holds roadshow in Ahmedabad. pic.twitter.com/cb2Ht3wLKZ
— ANI (@ANI) November 26, 2022
04:42 PM, 26-Nov-2022
मोदी की कर्मभूमि पर जीत के लिए BJP का ये है प्लान
जिले की छह सीटों में सबसे अहम सीट दाहोद पर 15 साल से कांग्रेस का कब्जा है। शहरी आबादी वाली इस सीट को केंद्र सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में इसे शामिल किया है। पूरे प्रदेश में यह शहर चुनिंदा उन शहरों में शामिल है जहां पीएम मोदी की सीधी नजर है। पढ़िए पूरी खबर...
03:10 PM, 26-Nov-2022
20 लाख रोजगार से सस्ता तेल और चना तक, 10 बिंदुओं में जानें भाजपा के चुनावी वादों के मायने
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा ने इसे लॉन्च किया। इस संकल्प पत्र में रोजगार से लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों तक के लिए वादे किए गए हैं। आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़े वर्ग के लिए भी वादों की बौछार लगाई गई है। किसान, कामगार, पशुपालकों के लिए भी कई तरह के वादे किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इन वादों के सियासी मायने क्या हैं? आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से कितना अलग है ये घोषणा पत्र? पढ़िए पूरी खबर...
02:34 PM, 26-Nov-2022
योगी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात के गीर सोमनाथ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बिना अरविंद केजरीवाल का नाम लिए योगी ने कहा, 'यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। ये राम मंदिर का विरोध करता है। सेना के शौर्य और साहस का सबूत मांगता है। आप लोग इसका कभी विश्वास न करना।'