सुर्खियां: डूसू चुनाव आज; दिल्ली में आईफोन-18 के लिए दीवानगी; जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज: 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल मतगणना
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
चिप से बड़ी छलांग की तैयारी: पैकेजिंग से आगे बढ़ा भारत; घरेलू डिजाइन और आपूर्ति शृंखला पर अब पूरा जोर
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर रोक: कांग्रेस ने ईसी को घेरा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया जन्मदिन का तोहफा
तीन राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में
जम्मू के नरवाल इलाके से बेदखल किए जाने के बाद रोहिंग्या अब गुपचुप तरीके से देश के अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाने की फिराक में हैं। पिछले 18 वर्षों में स्थानीय संस्कृति और भाषा में पूरी तरह घुल-बस चुके इन लोगों का अब अलग-अलग राज्यों में बिखरना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए ये रोहिंग्या सहानुभूति का कार्ड खेलने के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा के नूंह से लेकर हैदराबाद और बंगलूरू तक फैलने का षड्यंत्र रच रहे हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली में साकेत मॉल के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतारें
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं। उनके इंतजार में बेचैनी साफ झलक रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
यूजीसी-नेट 2026: फाइनल आंसर-की जारी, अंग्रेजी-कॉमर्स-सोशियोलॉजी के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक?
त्योहारों की रौनक से चमका भारतीय बाजार: यूरोप और खाड़ी देशों से बढ़े ऑर्डर, इन सामानों की बिक्री में आया उछाल
देहरादून: आज होगा युवा संवाद कार्यक्रम; सीएम धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को प्रदेशभर के 140 युवाओं से विकसित उत्तराखंड का विजन सुनेंगे। जेन-जी के विचारों को नीति निर्धारण से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने नई पहल की है। प्रदेश सरकार ने कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान के तहत युवाओं से विचार व सुझाव मांगे थे। 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार सरकार को भेजे, जिसमें 140 चयनित युवा मुख्यमंत्री धामी को अपने विजन की रिपोर्ट देंगे। युवा विद्यार्थी मंथन के लिए चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद कॅरिअर कोचिंग के लिए दो लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
टी20 में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार: भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर पर ढेर; टीम इंडिया इस मामले में शीर्ष पर
डायना अनहर्ड: छुपे राज खोलेगी प्रिंसेस डायना की अनसुनी रिकॉर्डिंग्स, इंटरनेशनल लॉन्च के लिए तैयार डॉक्यु-सीरीज