फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Developmental issues and their solution in Navsari assembly

Gujarat Election 2022: नवसारी विधानसभा में कितना हुआ विकास, किन मुद्दों का समाधान चाहता है यहां का वोटर?

Sat, 26 Nov 2022 03:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 26 Nov 2022 03:42 PM IST
सार

नवसारी विधानसभा सीट पर 1990 से ही भाजपा का कब्जा है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2,47,118 है। इसमें 1,23,022 महिला और 1,24,081 पुरुष मतदाता हैं। इस विधानसभा में पारसी समुदाय के वोट भी खासा महत्व रखते हैं।

विज्ञापन
Developmental issues and their solution in Navsari assembly
अमर उजाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां ऐसी कई  विधानसभा सीटें हैं जहां भाजपा का पिछले कई चुनावों से दबदबा रहा है। ऐसी सीटों में एक नवसारी विधानसभा सीट है। इस सीट पर 1990 से ही भाजपा का कब्जा है। दादाभाई नौरोजी की जन्मभूमि रही नवसारी से जमशेदजी टाटा और रतन टाटा का खास लगाव रहा है। इलाके में भारी संख्या में राइस मील होने के कारण पोहे के करीब 100 कारखाने हैं। यहां से महज 10 किलोमीटर दूर दांडी है, जहां महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह किया था। 

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में इलाके में विकास तो खासा हुआ है, लेकिन विकास के साथ समस्याओं का भी उतनी ही रफ्तार से विकास हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यहां के लोगों का मानना है कि नवसारी देश के दूसरे हिस्सों से अलग नहीं है और देशवासी जिस समस्या से दो-चार हो रहे हैं, यहां के लोगों को भी उन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

 

20 साल में कितना बदला नवसारी?
इलाके में शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में स्थानीय निवासी तेजल सोनी कहते है कि 20-25 साल पहले हम मुंबई से नवसारी आए थे। तब से यहां स्कूलों की संख्या के साथ ही चिकित्सा केंद्रों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खास कर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। इलाके में कैंसर अस्पताल भी है। 

वहीं, योगीनीबेन सोनी कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं। उनका कहना है कि अमीर और गरीब का गुजारा तो किसी तरह से चल जाता है क्योंकि अमीरों की किसी बात की चिंता नहीं और  गरीबों के लिए सरकार की ढेर सारी योजनाएं मौजूद हैं, लेकिन मध्यमवर्ग के लोग  हर तरफ से पिसते हैं। सरकार की ओर से ब्याज दरों में लगातार कटौती किए जाने के कारण बैंक में जमा राशि घटती जा रही है। जबकि रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसलिए ये चाहती हैं कि तेल की कीमतों को कम करने के साथ ही रोजमर्रा के व्यवहार में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी की होनी चाहिए, जिससे लगातार गरीबी सीमा की ओर  जा रहे मध्यमवर्ग को कुछ राहत मिले। 

विज्ञापन

पर्यटन से लेकर पानी तक की कितनी परेशानी? 
अरविंद भाई सोनी को शिकायत है कि पर्यटन के तौर पर नवसारी को विकसित नहीं किया जा सका है, जबकि महज कुछ दूरी पर दांडी में खासा विकास हुआ है। भरत गुप्ता नवसारी के वेजलपुर इलाके में रहते हैं। भरत कहते हैं, "अभी तक मेरे घर में पीने वाला पानी नहीं पहुंच सका है। करीब तीन-चार महीने पहले सरकार ने वेजलपुर इलाके में मीठे पानी के प्लांट का उद्घाटन किया था। लेकिन इलाके के लोग आज तक पानी की बूंद को तरस रहे हैं। मामला उद्घाटन से आगे नहीं बढ़ सका। गटर की हालत इतनी दयनीय है कि जल जमाव से लेकर दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।’

विज्ञापन

नवसारी

Developmental issues and their solution in Navsari assembly
अमर उजाला - फोटो : amar ujala

सरकारी स्कूलों के हाल पर क्या बोले लोग?
भरत को मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से भी नाराजगी है। भरत कहते हैं,’मैं जहां काम करता हूं और जहां रहता हूं, दोनों जगह कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। यहां नजदीक एक आंबेडकर स्कूल है। स्कूल की हालत बेहद दयनीय है। बच्चे जोखिम लेकर स्कूल में शिक्षा हासिल करने पहुंचते हैं। कई सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं, जहां महज एक ही शिक्षक है। किसी तरह वह स्कूल चलाने भर का काम करता है। समस्याओं की फेहरिस्त में सड़कें भी शामिल हैं। सड़कों की हालत भी बहुत ही खराब है। बारिश के मौसम में हाईवे की सड़क पर एक-एक फीट के गड्डे पर जाते हैं। इससे वाहनों को चलाने में दूभर होती है। कई वाहन गड्ढों के कारण पलट भी जाते हैं, जिससे लोगों को चोट लगती है।"

नवसारी में  कुल मतदाताओं की संख्या  2,47,118 है। इसमें 1,23,022 महिला और 1,24,081 पुरुष मतदाता हैं। महिलाओं की संख्या कुल मतदाताओं के मुकाबले 50 फीसद से ज्यादा है। नवसारी विधानसभा में  पारसी समुदाय के वोट भी खासा महत्व रखते हैं। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो 1990 से यहां की विधानसभा सीट पर भाजपा ही जीतती आ रही है। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है। इलाके के लोग चाहते हैं कि सत्ता पर कोई भी काबिज हो, उसे लोगों की हालत सुधारने पर गौर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed