फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Live: दिवाली पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी; जो बाइडन ने भी लोगों को दीं शुभकामनाएं

Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
खास बातें

Diwali Updates: देशभर में आज लोग रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहे हैं। इस दौरान देश रोशनी से जगमग कर रहा है और लोगों में उत्साह और उत्सव का माहौल है। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।' प्रधानमंत्री ने लिखा दिवाली का त्योहार सभी की जीवन में खुशियां, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।

विज्ञापन
diwali celebration live pm modi wishes shubh diwali news updates golden temple
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:43 PM, 12-Nov-2023
दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की।

08:37 PM, 12-Nov-2023
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिवाली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस दिवाली पर क्या हम अपनी साझा रोशनी की ताकत पर विचार कर सकते हैं और इस छुट्टी और हमारे देश की स्थायी भावना को अपना सकते हैं। अमेरिका और आसपास में जश्न मना रहे एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैन, सिख और बौद्धों के लिए हम आपको दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
07:37 PM, 12-Nov-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

06:13 PM, 12-Nov-2023
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ दिवाली के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

06:11 PM, 12-Nov-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

04:44 PM, 12-Nov-2023
हरित पटाखों का इस्तेमाल करें: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को राज्य के लोगों से अपील की कि आग लगने की घटनाओं से बचने और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए केवल हरित पटाखों का उपयोग करें, क्योंकि प्रदूषण सांस और हृदय की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। दीपावली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व अज्ञानता के अंधेरे से ज्ञान के प्रकाश तक की यात्रा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:35 AM, 12-Nov-2023

कश्मीर में जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई दिवाली

जम्मू कश्मीर में जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई दिवाली
 
10:40 AM, 12-Nov-2023

प्रधानमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली

10:38 AM, 12-Nov-2023

सेना के जवानों ने मनाई दिवाली

सेना के जवानों ने मनाई दिवाली। कुपवाड़ा में दिवाली के अवसर पर पूजा करते सेना के जवान
 
10:35 AM, 12-Nov-2023

महाकाल मंदिर में मनी दिवाली

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मनाई गई दिवाली
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed