फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tauktae Cyclone Live: गुजरात में 'ताउते' का कहर, सौराष्ट्र तट को किया पार

Tue, 18 May 2021 02:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 18 May 2021 02:47 AM IST
खास बातें

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात के तट पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। ताउते तूफान से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Cyclone Tauktae Live IMD Rain Alert Cyclone Live Tracking and Weather Updates of Maharashtra Gujarat
चक्रवाती तूफान ताउते - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

02:02 AM, 18-May-2021

मुंबई में एनडीआरएफ की टीम काम में जुटी

महाराष्ट्र- मुंबई के दहिसर में एनडीआरएफ की टीम रास्ते में गिरे पेड़ों को हटाने के काम में जुट गई है। 

01:37 AM, 18-May-2021

तूफान के मुख्य हिस्से ने तट को पार किया

आईएमडी के मुताबिक, ताउते अब अत्याधिक गंभीर चक्रवाती तूफान से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला और सौराष्ट्र के ऊपर पहुंचा। तूफान का मुख्य हिस्से ने सौराष्ट्र तट को पार कर लिया है। पिछला हिस्सा जमीन पर लैंड कर रहा है।   

 
विज्ञापन
11:40 PM, 17-May-2021
चक्रवात ताउते के कारण पश्चिमी तट पर बनी विषम परिस्थितियों के बीच भारतीय नौसेना ने मुंबई तट के पास दो नौकाओं में सवार 400 से ज्यादा लोगों को बचाने के लिये अपने अग्रिम पंक्ति के तीन युद्धपोतों को तैनात किया है।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि बेहद विपरीत मौसमी परिस्थितियों और काफी अशांत समुद्र में ‘जीएएल कंस्ट्रक्टर’ पर सवार 137 में से 38 लोगों को बचा लिया गया है। नौसेना के अधिकारी ने बताया कि दो नौकाओं की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया है।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि बंबई हाई इलाके में स्थित हीरा तेल क्षेत्र में नौका ‘पी-305’ की मदद के लिए आईएनएस कोच्चि को बचाव में मदद के लिए भेजा गया है, उस नौका पर 273 लोग सवार हैं। उन्होंने बताया कि आईएनएस तलवार को भी खोज एवं राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है।

कमांडर मधवाल ने बताया कि ‘जीएएल कंस्ट्रक्टर’ नामक नौका से भी आपात संदेश मिला था जिस पर 137 लोग सवार हैं और वह मुंबई तट से आठ नॉटिकल मील दूर स्थित है जिसकी मदद के लिए आईएनएस कोलकाता को रवाना किया गया है। 
 
10:40 PM, 17-May-2021

सोमनाथ में ताउते से तबाही

ताउते तूफान की वजह से सोमनाथ में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इस दौरान खंभे उखड़ जाने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, गुजरात के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
10:36 PM, 17-May-2021

मुंबई में उड़ान सेवाएं शुरू

ताउते तूफान से जूझने के बाद मुंबई में उड़ान सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बता दें कि तूफान के चलते सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। 
 

 
10:01 PM, 17-May-2021

उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा 'ताउते' का असर

Tauktae Cyclone in Gujarat - फोटो : PTI
महाराष्ट्र और अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में कहर ढा रहे चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा और आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को बताया कि आगामी 19 मई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, तूफान के साथ साथ पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाएगा, नतीजतन बारिश का सिलसिला 20 मई तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 PM, 17-May-2021

अहमदाबाद में भारी बारिश

गुजरात के तट पर ताउते तूफान पहुंच चुका है। इसके साथ ही अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यहां इस समय करीब 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। एहतियाती तौर पर अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
09:03 PM, 17-May-2021

मध्यप्रदेश के जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरब सागर के तटीय इलाकों में आए चक्रवात ताउते के चलते मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आईएमडी ने प्रदेश के नौ संभागों में आगामी 24 घंटों में गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
08:41 PM, 17-May-2021

गुजरात के तट पर पहुंचा तूफान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात तट के पास पहुंच गया है। विभाग ने बताया कि यहां लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो अगले दो घंटे तक जारी रहेगी। स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
 
08:09 PM, 17-May-2021

रेलवे के आपात दल और वाहन पूरी तरह तैयार

 

भारतीय रेलवे ने कहा है कि ताउते के मजबूत होकर ‘विकराल चक्रवाती तूफान’ का रूप धरने के मद्देनजर उसके आपात मोचन दल और वाहन बिल्कुल चौकस हैं। रेल मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि जोन और संभागीय नियंत्रण कक्ष स्थिति पर नजर रख रहे हैं और वे निरंतर दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, कोंकण रेलवे, मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे के सभी सभी स्टेशनों के संपर्क में हैं। उसने कहा कि रेलवे संभाग एवं जोन निगरानी एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति में योजना बनाने के लिए लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। बयान में कहा गया है, ‘दुर्घटना राहत ट्रेनें, चिकित्सा राहत वाहन और टावर वैगन जैसे रेलवे के सभी आपात मोचन तंत्र को किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत उपयोग के लिए बिल्कुल तैयार रखा गया है। स्टोन डस्ट, बोल्डर आदि वस्तुओं का भी भंडार भी किसी टूट-फूट की स्थिति के लिए तैयार रखा गया है।’

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed