फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyclone Remal: बंगाल तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा भीषण चक्रवाती तूफान रेमल, कई जगह बारिश; पेड़ भी उखड़े

Mon, 27 May 2024 06:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 06:48 AM IST
खास बातें

Cyclone Remal Tracker Live News in Hindi: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल तट से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ भी उखड़े। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के समय हवा 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और इसी दौरान रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच समुद्र तट से टकराया। मौसम विभाग के मुताबिक अब चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ चुका है। केंद्र औऱ राज्य सरकारें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Remal Cyclone Live Updates: Landfall in West Bengal Tonight, IMD Alert Heavy Rain in Bengal, Odisha News
चक्रवात रेमल - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:40 AM, 27-May-2024

रेमल का असर: समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठीं; पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार;

मानसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आए इस पहले चक्रवात के बारे में मौसम विभाग ने बताया कि रेमल के तट से टकराने के दौरान समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठीं।   चक्रवात के टकराने के साथ ही बंगाल और उत्तरी ओडिशा के कई जिलों, असम और मेघालय में भारी बारिश की हुई। मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 27-28 मई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
04:40 AM, 27-May-2024

कमजोर पड़ रहा तूफान, अधिक नुकसान की आशंका नहीं

चक्रवात रेमल को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ताजा जानकारी दी है। IMD के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान 'रेमल' पिछले 06 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा। पश्चिम बंगाल में मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के करीब सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को पार कर गया। इस गंभीर चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की गति 110 से 120 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

रात बीतने के बाद सुबह भी तेज हवाओं का प्रकोप; दक्षिण 24 परगना से सामने आया वीडियो

धीरे-धीरे कमजोर होगा 'गंभीर चक्रवाती तूफान'
रेमल चक्रवात 26 और 27 मई की दरम्यानी रात लगभग 01:30 बजे तटीय बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप समूह (पश्चिम बंगाल) से लगभग 115 किमी पूर्व में केंद्रित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रेमल 27 मई 2024 की सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
विज्ञापन
03:10 AM, 27-May-2024

कमजोर पड़ने लगा है तूफान, बारिश और हवाएं चलती रहेंगी

गंभीर चक्रवाती तूफान 'रेमल' पश्चिम बंगाल के कैनिंग से लगभग 80 किमी दक्षिण दिशा में है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर रहा है, उत्तर की ओर बढ़ रहा है। राहत की बात है कि चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहने के दौरान बारिश और तेज हवाएं चलती रहीं। ऐसे ही हालात 2 घंटों तक जारी रहने का अनुमान है। यानी सोमवार तड़के करीब चार-पांच बारिश और तेज हवाएं चलती रहेंगी।

02:40 AM, 27-May-2024

दक्षिण कोलकाता के उपायुक्त ने दी राहत और बचाव कार्य की जानकारी

दक्षिण कोलकाता के उपायुक्त प्रियब्रत रॉय ने बताया कि कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ने की सूचना मिली है। प्रभावित इलाकों में कोलकाता नगर पालिका की टीम, कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से जारी है। सुबह तक स्थिति ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान पर पुलिस का विशेष एकीकृत नियंत्रण कक्ष रात भर हालात की निगरानी कर रहा है।
02:06 AM, 27-May-2024

प्रचंड हवाओं को नहीं झेल सके वृक्ष; अलीपुर में गिरे बड़े पेड़

चक्रवाती तूफान रेमल की मार झेल रहे पश्चिम बंगाल के अलीपुर में पेड़ उखड़ने के कारण सड़कें बाधित हुईं। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीम ने आधी रात सड़कों पर गिरी टहनियों और पेड़ को  काटकर रास्ता साफ किया।
01:15 AM, 27-May-2024

लैंडफॉल की प्रक्रिया आधी रात के बाद भी जारी रही

मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता के पूर्वी क्षेत्र प्रमुख सोमनाथ दत्ता ने बताया कि बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तट पर चक्रवात रेमल के तट से टकराने की प्रक्रिया रात लगभग 8:30 बजे शुरू हुई। उन्होंने बताया कि चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया रात 12:30 बजे तक पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 AM, 27-May-2024

रेमल बंगाल में तेज हवाएं और बारिश, कई जगहों पर उखड़े पेड़

बंगाल में तेज हवाएं और बारिश, कई जगहों पर उखड़े पेड़ - फोटो : एएनआई
गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल के कारण बंगाल में तेज हवाएं औऱ बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़े हैं। सागर द्वीप से सामने आए विजुअल में देखा जा सकता है कि एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी मौके पर मुस्तैद हैं और राहत और बचाव कार्य रात के अंधेरे में भी जारी है।

कोलकाता के कालीघाट में भी मूसलाधार बारिश
11:45 PM, 26-May-2024
चक्रवाती तूफाने के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मौसम विभाग ने बताया कि 110 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से लैंडफॉल के बाद रेमल बंगाल की खाड़ी से तूफान और उत्तर दिशा की तरफ आगे बढ़ा है। गौरतलब है कि चक्रवात रेमल का अलर्ट आने के बाद कोलकाता में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों को विमानन कंपनी ने मैसेज भेजकर जानकारी दी थी। कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद किया गया है। रविवार दोपहर 12 से सोमवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता से विमान सेवाएं निलंबित रहेंगी।

रेमल पर मौसम विभाग ने दिया अपडेट
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से लगभग 110 किमी पूर्व में बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान (एससीएस) रेमल लगभग उत्तर की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात सागर द्वीप और खेपूपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम तटों को अगले 3 घंटों में पार करेगा। बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम में मोंगला में रेमल गंभीर चक्रवाती तूफान बना रहेगा।
11:12 PM, 26-May-2024
गृहमंत्री शाह ने भी किया ट्वीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि चक्रवात के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों से बात की। एनडीआरएफ की पर्याप्त तैनाती की गई है। लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। राहत दल युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। मोदी सरकार आपदाओं में न्यूनतम हताहत होने के लिए प्रतिबद्ध है। 
11:08 PM, 26-May-2024

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी घर रहें और सुरक्षित रहें। हम आज और हमेशा आपके लिए मौजूद हैं। तूफान भी गुजर जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed