Cyclone Mocha Live : बंगाल की खाड़ी में आ सकता है भयंकर चक्रवाती तूफान, आईएमडी ने दिया यह अपडेट
Cyclone Mocha Live Tracking, Wind Speed, IMD Alert: आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आज चक्रवात का रूप ले सकता है। भारत में इससे नुकसान का खतरा कम है, क्योंकि 12 मई तक यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उसके बाद बांग्लादेश और म्यांमार की तरफ निकल जाएगा।
लाइव अपडेट
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र को देखते हुए अंडमान द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कहा कि वह मौसम विभाग की मोका चक्रवात की भविष्वणाणी के बाद प्रतिक्रिया देने को तैयार है। मत्स्य पालन और नागरिक प्रशासन के साथ मौसम के अपडेट को साझा किया जा रहा है। बल ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आईसीजी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। गश्त पर आईसीजी जहाजों और निगरानी पर विमानों के साथ-साथ तटरक्षक रडार ऑपरेटिंग स्टेशन (आरओएस) पारादीप और हल्दिया के माध्यम से अंग्रेजी और स्थानीय भाषा दोनों में मौसम की चेतावनी प्रसारित की जा रही है।
#WATCH | Indian Coast Guard is geared up for response to #CycloneMocha, as indicated by IMD. Weather update is being shared with fisheries and civil administration. ICG units in West Bengal and Odisha placed on high alert and standby to meet any eventuality. Weather warning being… pic.twitter.com/fxKfGwuvLY
— ANI (@ANI) May 10, 2023
'नालंदा' जहाज के प्रस्थान में देरी हुई
चक्रवाती तूफान शनिवार से कमजोर पड़ सकता है: आईएमडी
आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान के धीरे-धीरे फिर से वापस लौटने, उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 13 मई से थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। और यह 14 मई की पूर्वाह्न के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार कर सकता है। इस दौरान 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
आईएमडी ने शुक्रवार तक 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' की संभावना जताई
आईएमडी ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र लगातार उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी कार्यालय ने कहा कि मौसम प्रणाली धीरे-धीरे 11 मई की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान और 12 मई की सुबह दक्षिण पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी में एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगी।
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव को लेकर दिया यह अपडेट
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में गहरे दबाव का क्षेत्र पांच किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है और पोर्ट ब्लेयर से लगभग 540 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 1,460 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और सितवे (म्यांमार) के 1,350 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित है। आईएमडी ने कहा कि इसके कुछ समय के लिए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और आज शाम के आसपास उसी क्षेत्र में एक चक्रवाती तूफान में तेजी लाने की संभावना है।
चक्रवात मोका का झारखंड में असर
बंगाल में आज बढ़ सकता है तापमान
चक्रवात की तैयारियों पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कही यह बात
चक्रवात को लेकर तैयारियों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार स्थिति को संभालने के लिए तैयार है। सीएम बनर्जी ने कहा कि अगर कुछ अलग परिस्थितियां आती हैं, तो हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे, क्योंकि चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार तक जाएगा।
बंगाल की खाड़ी में वायुमंडलीय स्थितियों पर जलवायु वैज्ञानिक ने कही यह बात
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा कि म्यांमार के पास समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) बंगाल की खाड़ी की तुलना में सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बंगाल की खाड़ी का तापमान लगभग 30-32 डिग्री सेल्सियस है। उपसतह की स्थिति भी गर्म है, लेकिन खाड़ी के केंद्र जितनी गर्म नहीं है। कोल ने आगे कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र और वायुमंडलीय दोनों स्थितियां चक्रवात के विकास के लिए अनुकूल हैं। समुद्र की सतह का तापमान असामान्य रूप से 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होता है और चक्रवात के बनने और तीव्रता के लिए गर्मी और नमी की निरंतर आपूर्ति प्रदान करने के लिए उपसतह की गर्मी भी पर्याप्त है।