फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus India Live: मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा संक्रमित, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन भी संक्रमण की चपेट में आए

Fri, 21 Jan 2022 10:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jan 2022 10:17 PM IST
खास बातें

देश में आज कोरोना के 3.47 लाख(3,47,254) मामले सामने आए। यह संख्या गुरुवार की अपेक्षा 29,722 ज्यादा है। अब देश में 20,18,825 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 17.94% पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Covid-19 Omicron India Live News Updates: Coronavirus Cases, CT Value of Covid Omicron Variant, ICMR Covid Guidelines, Weekend Curfew Lockdown News in Hindi
वीएस अच्युतानंदन - फोटो : pti

लाइव अपडेट

10:15 PM, 21-Jan-2022

डब्ल्यूएचओ ने कहा- अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर खुराक दी जानी चाहिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कोरोना वायरस टीके की बूस्टर खुराक अब लोगों को दी जानी चाहिए। इसकी शुरुआत सबसे कमजोर लोगों से की जानी चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर टीके की आपूर्ति में भी सुधार हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि वह अब फाइजर-बायोएनटेक टीके की बूस्टर खुराक की सिफारिश कर रही है, जिसे पहली दो खुराक प्राप्त करने के लगभग चार से छह महीने बाद सर्वोच्च प्राथमिकता वाले समूहों में दिया जाना शुरू किया जाना चाहिए।

06:31 PM, 21-Jan-2022

मेघालय के मुख्यमंत्री संक्रमित

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुझ में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
 
विज्ञापन
02:53 PM, 21-Jan-2022

केरल के पूर्व सीएम कोरोना संक्रमित

केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
11:10 AM, 21-Jan-2022

राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गईं 159.91 करोड़ वैक्सीन 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र द्वारा राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 159.91 कोरोना वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 12.73 करोड़ वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के पास बची हुई हैं। 


 
10:35 AM, 21-Jan-2022

देश में 3.85 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

देश में कोरोना से अब तक हुए संक्रमितों की संख्या 3.85 करोड़ के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कोरोना से 3,85,66,027 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 9692 पहुंच गई है। 
10:20 AM, 21-Jan-2022

दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली में केजरीवाल सरकार कोरोना प्रोटोकॉल में छूट देने जा रही है। सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने, बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही निजी दफ्तर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 AM, 21-Jan-2022
देश में कोरोना संक्रमण में तेजी से उछाल हो रहा है। शुक्रवार को 3.47 लाख(3,47,254) नए कोरोना मामले सामने आए। यह संख्या गुरुवार से 29,722 ज्यादा है। वहीं कोरोना से हुई मौतों में भी एकाएक उछाल देखने को मिला है। देश में एक दिन में 703 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब 20 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। 


 
08:51 AM, 21-Jan-2022

चीन में सबसे कम दैनिक संक्रमित

कड़े प्रतिबंधों और जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कड़ नियम अपनाए है। इसी के चलते शुक्रवार को चीन में सबसे कम दैनिक संक्रमित सामने आए। चीन में शुक्रवार को 23 मामले सामने आए। 
07:34 AM, 21-Jan-2022

Coronavirus India Live: मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा संक्रमित, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन भी संक्रमण की चपेट में आए

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में जिस केरल मॉडल की चर्चा पूरे देश में थी, वह ओमिक्रॉन की तीसरी लहर में ध्वस्त होता दिखाई दे रहा है। यहां संक्रमण दर 37.18 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं एक सप्ताह की औसत दर 29.55 है। राज्य में एक लाख 68 से ज्यादा मरीज संक्रमित हैं। इसमें सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि केरल में भर्ती मरीजों 3.08 प्रतिशत ही हैं, लेकिन अब यह संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed