फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: दुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को होम क्वारंटीन से छूट, बीएमसी ने दी रियायत

Sun, 16 Jan 2022 06:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Jan 2022 06:36 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं और संक्रमण दर में तेजी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Covid 19 Omicron Cases, Coronavirus Cases in india today Live Updates, Health ministry updates
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:36 PM, 16-Jan-2022

ब्रिटेन में 16-17 साल के किशोरों को भी बूस्टर डोज लगेगी

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने सोमवार से 16 और 17 साल के बच्चों के लिए भी कोरोना के बूस्टर डोज की बुकिंग सेवा खोलने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर इंग्लैंड में करीब 40,000 किशोर कोरोना से बचाव के लिए टॉप-अप बूस्टर खुराक के पात्र होंगे।
06:32 PM, 16-Jan-2022

बीएमसी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

मुंबई में दुबई सहित यूएई से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से 7 दिन होम क्वारंटीन और आगमन पर आरटी-पीसीआर से छूट दी जाएगी। बीएमसी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
03:28 PM, 16-Jan-2022

तमिलनाडु में स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित

तमिलनाडु में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को बंद घोषित कर दिया गया है। 19 जनवरी को होने वाली परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
02:22 PM, 16-Jan-2022

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रवासी मजदूरों को काम ढूंढने में दिक्कत

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते राज्य सरकार के कड़े निर्देशों के बाद नोएडा में प्रवासी मजदूरों को काम ढूंढने में दिक्कत हो रही है। एक मजदूर ने बताया कि हमारे पास चार दिनों से कुछ काम नहीं है। पहले यहां 700 मजदूर हुआ करते थे अब यहां 3000 मजदूर देखने को मिल जाएंगे। 
01:12 PM, 16-Jan-2022

यूपी में 1.03 लाख सक्रिय मामले, लखनऊ में आज 2300 मरीज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि  प्रदेश में 1.03 लाख सक्रिय मामले हैं जिसमें से 1.01 लाख से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ में आज 2,300 मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामले 16,300 है और 16,200 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कुल 128 लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन दूसरी लहर की तुलना में काफी कमज़ोर है लेकिन इसका संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है परंतु दूसरी लहर की तुलना में ओमिक्रोन कम खतरनाक है लेकिन सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता है। 
12:27 PM, 16-Jan-2022

दिल्ली में घटने लगे मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आज लगभग 17,000 कोरोना के नए मामलों की उम्मीद है और संक्रमण दर में भी गिरावट की उम्मीद है। कल के आंकड़े देखें तो लगातार तीसरे दिन मामलों में गिरावट आई है। कल करीब 67,000 टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 16-Jan-2022

भुवनेश्वर एम्स में कोरोना विस्फोट

भुवनेश्वर एम्स में कोरोना विस्फोट की जानकारी सामने आ रही है। 250 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
10:29 AM, 16-Jan-2022

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
09:37 AM, 16-Jan-2022

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.71 लाख से अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए और 314 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15(15,50,377) लाख को पार कर गई है।
  • सक्रिय मामले: 15,50,377
  • कुल रिकवरी: 3,50,85,721
  • कुल मौतें: 4,86,066
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,56,76,15,454
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 7,743
08:28 AM, 16-Jan-2022

मिजोरम में कोरोना वायरस के 875 नए मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस के 875 नए मामले सामने आए और दो मौतें हुईं।  
कुल मामले: 1,52,255
सक्रिय मामले: 8,921
कुल डिस्चार्ज: 1,42,764
कुल मौतें: 570
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed