India Coronavirus Live: कर्नाटक में 39510 नए मामले आए सामने, 480 की मौत
देश में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण और इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। इधर जकार्ता से ऑक्सीजन कंटेनर भारत पहुंचे। इधर दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने लोगों से अपील की है कि वो इस बार अपने ही घर में ईद मनाएं। इधप जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीनगर में एक शख्स ने फ्लोटिंग एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ लोगों को लगने वाली वैक्सीन पर फिलहाल रोक लगाई जा रही है। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कर्नाटक में कोविड-19 के 39,510 नए मामले आए
कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 39,510 नए मामले सामने आने के साथ महामारी का प्रकोप उभरने के बाद से अब तक आए कुल मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि बीमारी के कारण 480 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,852 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,13,193 हो गए, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,87,452 है।
मंगलवार को 22,584 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 14,05,869 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
बंगलूरू शहरी जिले में संक्रमण के 15,879 मामले आए और 259 मौतें हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9717 नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9717 नए मामले सामने आए हैं और 199 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 12,440 लोग स्वस्थ भी हुए।COVID19 | 9,717 new cases, 199 deaths and 12,440 discharges reported in Chhattisgarh today pic.twitter.com/e1Td7POpf6
— ANI (@ANI) May 11, 2021
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20136 नए मामले
#COVID19 | West Bengal reports 20,136 new positive cases, 18,994 recoveries and 132 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 11, 2021
Total active cases: 1,28,683
Total positive cases: 10,32,740 pic.twitter.com/t1X32J10fo
जी-7 शिखर सम्मेलन मे भाग नहीं लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40956 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40,956 मामले सामने आए हैं और 793 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 71,966 लोग स्वस्थ भी हुए।Maharashtra reports 40,956 new #COVID19 cases, 793 deaths and 71,966 discharges in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 11, 2021
Active cases: 5,58,996
Total cases: 51,79,929
Total recoveries: 45,41,391
Death toll: 77,191 pic.twitter.com/Auv4G3XCsJ
कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन हुआ स्वस्थ
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कोरोना को मात दे दी है और स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुआ था।Underworld don Chhota Rajan discharged from AIIMS after recovering from COVID19: AIIMS Officials
— ANI (@ANI) May 11, 2021
He was admitted to the hospital on 25th April.
(file pic) pic.twitter.com/SWcGh9VmE0
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1717 मामले
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1717 मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 6082 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।Mumbai reports 1717 new #COVID19 cases, 51 deaths and 6082 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 11, 2021
Total cases 6,79,986
Death toll 13,942
Total recoveries 6,23,080
Active cases 41,102 pic.twitter.com/F7e5sfDkmS
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 स्थगित
केरल में 37,290 कोरोना के नए मामले
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,290 मामले सामने आए हैं और 79 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 32,978 लोग स्वस्थ भी हो गए।Kerala reports 37,290 new #COVID19 cases, 79 deaths and 32,978 recoveries today; active cases at 4,23,957
— ANI (@ANI) May 11, 2021
गुजरात के 36 शहरों में एक सप्ताह के लिए बढ़ा नाइट कर्फ्यू
COVID19| Night curfew (8pm-6am) in 36 cities of Gujarat extended for a week till May 18
— ANI (@ANI) May 11, 2021