Coronavirus India Live: ममता का बड़ा आरोप- बंगाल में कोरोना फैलाने के लिए मोदी और शाह जिम्मेदार
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को देश में 1.84 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। इधर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं और बारहवीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14,250 नए मामले
छत्तीसगढ़ में 14,250 नए #COVID19 मामले, 2,529 डिस्चार्ज और 73 मौतें दर्ज़ की गई; 1,18,636 सक्रिय मामलों सहित कुल मामले 4,86,244 हो गए हैं। pic.twitter.com/ejLnSRIhmG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2021
कोरोना फैलाने के लिए मोदी और शाह जिम्मेदार : ममता
दिल्ली में स्थिति बेकाबू, एक ही दिन में आए 17282 मामले, 100 की मौत
दिल्ली में कोरोना बेकाबू हो गया है। बीते 24 घंटे में 17282 नए मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है।Delhi reports 17,282 new #COVID19 cases, 9,952 recoveries and 104 deaths
— ANI (@ANI) April 14, 2021
Total cases: 7,67,438
Total recoveries: 7,05,162
Death Toll: 11,540
Active cases: 50,736 pic.twitter.com/JiywjXqj5g
राजस्थान के सभी शहरों में 16 अप्रैल से कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों के वृद्धि के मद्देनजर, राजस्थान सरकार ने 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी शहरों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है।In view of increasing #COVID19 cases, Rajasthan government announces night curfew in all cities between 6 pm to 6 am from April 16 to 30. pic.twitter.com/XqxN2wSwZd
— ANI (@ANI) April 14, 2021
झारखंड में यूके और डबल म्यूटेंट स्ट्रेन मिलने से हड़कंप
झारखंड सरकार ने राज्य में यूके म्यूटेंट स्ट्रेन के 9 और डबल म्यूटेंट के 4 मामलों की पुष्टि की है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी कोरोना को मात
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज से आज छुट्टी दे दी गई। बता दें कि 8 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan was discharged from Government Medical College, Kozhikode today.
— ANI (@ANI) April 14, 2021
He was admitted to the hospital on 8th April after he tested positive for #COVID19. pic.twitter.com/ArivDCNyr1
नागपुर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,993 मामले
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9925 मामले
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9925 मामले सामने आए हैं और 54 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9273 लोग स्वस्थ भी हुए।कोरोना का खौफ- ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने छोटा किया भारत दौरा
British PM Boris Johnson has reduced the length of his trip to India later this month because of the COVID-19 situation in the country, his spokesman said, adding he would meet Prime Minister Narendra Modi: Reuters pic.twitter.com/ADpkASrfEH
— ANI (@ANI) April 14, 2021
चुनाव आयोग ने कोरोना को लेकर 16 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई
महाराष्ट्र में आवश्यक दुकानें और सार्वजनिक परिवहन चालू रहेंगी
महाराष्ट्र के डीजीपी ने कहा कि आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानें और सार्वजनिक परिवहन चालू रहेंगी। हमने अपनी सभी इकाइयों को निर्देश दिया है कि आपात स्थिति में आने-जाने की अनुमति दी जाए।