Corona Live: केरल में संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर, एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गईं पाबंदियां
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राहत की बात यह है कि कई दिनों बाद आज देश में संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 30,093 मामले मिले और 374 लोगों की जान चली गई है। कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
मुंबई में करीब छह महीने बाद संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए, 10 की मौत
मुंबई में मंगलवार को 25 जनवरी के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए जबकि दस रोगियों की मौत हो गई। बीएमसी ने यह जानकारी दी।
बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि शहर में 25 जनवरी को संक्रमण के 348 मामले सामने आए थे। संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,31,914 जबकि मृतकों की तादाद 15,726 हो गई है।
बयान के अनुसार आज 525 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,07,654 हो गई है। उपचारधीन रोगियों की तादाद 6,161 है। बीते 24 घंटे में 22,015 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 78,11,748 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।
केरल में अब तक 38 लोग जीका वायरस की चपेट में
केरल में बढ़ीं पाबंदियां
मुंबई में बुधवार को टीकाकरण नहीं होगा
Maharashtra: No vaccination session will be held in Mumbai tomorrow, due to the non-availability of COVID vaccines: Municipal Corporation of Greater Mumbai
— ANI (@ANI) July 20, 2021
(File photo) pic.twitter.com/3iXsxHT3Vs
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6910 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,910 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,510 लोग स्वस्थ भी हो गए।Maharashtra reports 6,910 new #COVID cases, 7,510 patient discharges, and 147 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) July 20, 2021
Active cases: 94,593
Total discharges: 60,00,911
Death toll: 1,30,753 pic.twitter.com/dGCBHxfpMb
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2498 नए मामले
Andhra Pradesh reports 2,498 fresh #COVID cases, 2,201 recoveries, and 24 deaths in the past 24 hours.
— ANI (@ANI) July 20, 2021
Active cases: 23,843
Total recoveries: 19,07,201
Death toll: 13,178 pic.twitter.com/9TVONtTvrI
40 करोड़ आबादी पर अब भी कोरोना का खतरा
सरकार ने जारी किया सीरो सर्वे का आंकड़ा
राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 जिलों में हुआ संपन्न
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 नए मामले
Delhi reports 44 new #COVID19 cases, 37 recoveries and 5 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 20, 2021
Total cases 14,35,609
Total recoveries 14,10,005
Death toll 25,035
Active cases 569 pic.twitter.com/2wdLgPaWJ7