Coronavirus Live: तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 33764 नए मामले, 475 की मौत
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,159 लोगों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को नए मरीजों की संख्या दो लाख से कम हो गई थी और मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़े सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
तमिलनाडु में कोविड-19 के 33,764 नए मामले आए
तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के 33,764 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य की राजधानी में भी नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को संक्रमण के 3,561 नए मामले आए, जबकि मंगलवार को 4,041 मामले आए थे।
पश्चिमी तमिलनाडु के कोयंबटूर में सबसे अधिक 4,268 नए मामले आए। एक बुलेटिन के अनुसार, 475 लोगों की मौत के साथ, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,815 हो गई।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। राज्य में मंगलवार को 34,285 मामले और सोमवार को 34,867 मामले आए थे।
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,124 नए मामले
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,124 नए मामले सामने आए हैं और 186 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 6,397 रोगी स्वस्थ भी हुए।Punjab reports 4,124 fresh COVID cases, 6,397 patient discharges, and 186 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) May 26, 2021
Active cases: 50,549
Total discharges: 4,87,859
Death toll: 13,827 pic.twitter.com/51hp2SADjg
आयुष मंत्री कल करेंगे रिपोजिटरी पोर्टल और आयुष संजीवनी एप का शुभारंभ
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33764 नए मामले
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,764 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 29,717 लोग स्वस्थ भी हुए।Tamil Nadu reports 33,764 fresh COVID-19 cases, 29,717 patient discharges, and 475 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) May 26, 2021
Active cases: 3,10,224
Total discharges: 16,13,221
Death toll: 21,815 pic.twitter.com/CRnv1afcWN
भारत में चीन जैसा अनुशासन संभव नहीं : गुजरात उच्च न्यायालय
असम में ब्लैक फंगस अधिसूचित रोग घोषित
असम सरकार ने ब्लैक फंगस को एक अधिसूचित रोग के रूप में घोषित कर दिया है।The Government of Assam classifies Mucormycosis as a notified disease.
— ANI (@ANI) May 26, 2021
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2991 मामले
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,991 मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई।Uttarakhand records 2,991 new COVID cases (positivity rate - 6.95%) and 53 deaths in the last 24 hours, taking active cases to 43,520 and death toll to 6,113 pic.twitter.com/xpFTZ8BSi8
— ANI (@ANI) May 26, 2021
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 933 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 933 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हो गई।Himachal Pradesh reports 1,365 new COVID cases and 44 deaths today, taking active cases to 22,181 and death toll to 2,917: State Health Department pic.twitter.com/4O1OaPBEGY
— ANI (@ANI) May 26, 2021
गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3085 नए मामले
गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,085 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,007 लोग स्वस्थ भी हुए।गुजरात में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3,085 मामले, 10,007 डिस्चार्ज और 36 मौतें दर्ज़ की गई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2021
सक्रिय मामले: 55,548
कुल डिस्चार्ज: 7,32,748
मृत्यु: 9,701
गोवा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1487 नए मामले
Goa records 1,487 new COVID cases, 1,363 recoveries, and 39 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) May 26, 2021
Active cases: 15,971
Total recoveries: 1,32,607
Death toll: 2,499 pic.twitter.com/XgWSeXkcOS