लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Bypolls Election Live: पांच राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव, जानें ताजा हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Dec 2022 09:03 PM IST
Bypolls Election 2022 Voting Live Updates Assembly Seats Mainpuri UP Rajasthan, Bihar, Odisha and Chattisgarh
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

खास बातें

Bypolls Election 2022 Voting Live Updates of Mainpuri UP Bihar Rajasthan Assembly Seats: पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों व यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी हैं। मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की विरासत के साथ ही साथ समाजवादी पार्टी का सबकुछ दांव पर लगा है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। इसके अलावा यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहे हैं। इन सीटों के नतीजे भी आठ दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 05-Dec-2022

उपचुनाव में इतने फीसदी वोटिंग

कुढ़नी(बिहार)- 57.90%
पदमपुर(ओडिशा)- 75.89%
सरदाशहर (राजस्थान)- 66.87%
रामपुर (यूपी)- 31.22%
खतौली(यूपी)- 54.46%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-71.74%  
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 53.31%
05:36 PM, 05-Dec-2022

शाम पांच बजे तक इतना मतदान

कुढ़नी(बिहार)- 53.00%
पदमपुर(ओडिशा)- 75.89%
सरदाशहर (राजस्थान)- 66.87%
रामपुर (यूपी)- 31.22%
खतौली(यूपी)- 54.50%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-64.86%  
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 51.89%
03:49 PM, 05-Dec-2022

शाम तीन बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान 

कुढ़नी(बिहार)- 48.00%
पदमपुर(ओडिशा)- 65.28%
सरदाशहर (राजस्थान)- 54.95%
रामपुर (यूपी)- 26.32%
खतौली(यूपी)- 40.20%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-64.86%  
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 44.13%
विज्ञापन
01:55 PM, 05-Dec-2022

दोपहर एक बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान 

कुढ़नी(बिहार)- 37.00%
पदमपुर(ओडिशा)- 46.96%
सरदाशहर (राजस्थान)- 36.68%
रामपुर (यूपी)- 19.01%
खतौली(यूपी)- 33.20%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-50.83%  
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- 31.64%
 
01:37 PM, 05-Dec-2022

भारी अंतर से जीत रही सपा: डिंपल यादव

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।

11:57 AM, 05-Dec-2022

सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति 

कुढ़नी(बिहार)- 24%
पदमपुर(ओडिशा)- 29.73%
सरदाशहर (राजस्थान)- 19.87%
रामपुर (यूपी)- 11.30%
खतौली(यूपी)- 20.70%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-31.27%  
-------------

मैनपुरी लोकसभा सीट- 18.72%
विज्ञापन
11:01 AM, 05-Dec-2022

छत्तीसगढ़: भानुप्रतापपुर उपचुनाव अबतक करीब 10 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुरुआती दो घंटों में लगभग 10 फीसदी मतदान हुआ है। यहां सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक क्षेत्र के 9.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदाता दोपहर तीन बजे तक वोट डाल सकेंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
10:30 AM, 05-Dec-2022

राजस्थान: सरदारशहर में धीमी शुरुआत

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। यहां मतदान की शुरुआत धीमी रही और पहले एक घंटे में केवल 5.27 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के मुताबिक,, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और नौ बजे तक 5.27 प्रतिशत लोगों ने मत डाले। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं और 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
10:19 AM, 05-Dec-2022

सुबह नौ बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान 

कुढ़नी(बिहार)- 11%
पदमपुर(ओडिशा)- 8.50%
सरदाशहर (राजस्थान)- 5.27%
रामपुर (यूपी)- 3.97%
खतौली(यूपी)- 6.90%
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-9.89%  
09:16 AM, 05-Dec-2022

बिहार: कुढ़नी में 320 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी 

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर 320 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। यहां ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस विधानसभा सीट पर 311728 मतदाता हैं। 
09:10 AM, 05-Dec-2022

राजस्थान: कांग्रेस-भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही आरएलपी

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला माना जा रहा था। हालांकि, यहां आरएलपी ने अपना प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। आरएलपी ने यहां से लालचंद मूंड को टिकट दिया है। तीनों ही पार्टियों को दावा है कि वे इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। 
09:02 AM, 05-Dec-2022

डिंपल को जिताएगी जनता

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के बीच प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा, मतदान शुरू हो चुके हैं, पुलिस का बहुत दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी। 
08:45 AM, 05-Dec-2022

छत्तीसगढ़: कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने डाला वोट 

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने उपचुनाव में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है। क्योंकि, भूपेश बघेल की सरकार ने इन चार वर्षों में विकास के जितने कार्य किए वो कीर्तिमान हैं। इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है। 
08:41 AM, 05-Dec-2022

रामपुर में उपचुनाव के बीच आजम का बड़ा आरोप

रामपुर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बीच आजम खान ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, लोगों के साथ बर्बरता की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना।
08:39 AM, 05-Dec-2022

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

लोकसभा- विधानसभा उपचुनाव व गुजरात चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान की अपील की। उन्होंने लिखा, भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे बड़ी संख्या में मतदान करें।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed