फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद Live: पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा में 74 प्रतिशत की कमी, नागरिकों की मौत के मामले 89 फीसदी कम

Wed, 16 Mar 2022 08:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Mar 2022 08:05 PM IST
खास बातें

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। आज लोकसभा में रेल बजट के अनुदानों की मांगों के साथ-साथ  सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Budget Session 2022 Live Updates 2nd Phase Of Parliament Budget In Lok Sabha Rajya Sabha Today News in Hindi
राज्यसभा में नित्यानंद राय - फोटो : Rajya sabha

लाइव अपडेट

07:20 PM, 16-Mar-2022

ऑस्ट्रिया के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

ऑस्ट्रियाई राष्ट्रीय परिषद (निचले सदन) के अध्यक्ष के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की।


 
06:15 PM, 16-Mar-2022

राज्यसभा और लोकसभा स्थगित

संसद का बजट सत्र: राज्यसभा और लोकसभा 21 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित।
 
विज्ञापन
05:44 PM, 16-Mar-2022

हेमा मालिनी ने कलाकारों की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाया

भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में महामारी काल में कलाकारों की बिगड़ी आर्थिक स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया। लोकसभा में हेमा मालिनी ने कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कृति धरोहर की दुनियाभर में एक अलग पहचान है। इसकी वजह हमारी कला, संस्कृति और कलाकार हैं। लेकिन इन दिनों हमारा कला क्षेत्र और कलाकार काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इससे मैं भी दुखी हूं।

भाजपा सांसद ने कहा कि साल 2017 में संस्कृति मंत्रालय ने कला और कलाकारों की जानकारी जुटाने के लिए 'कल्चरल मैपिंग स्कीम' शुरू की थी। लेकिन बड़ी अफसोस की बात है कि संसाधनों की कमी के कारण इस राष्ट्रीय मिशन को बंद कर दिया गया। मैं सरकार से यह आग्रह करती हूं 'कल्चरल मैपिंग स्कीम' को पूरा करने के लिए जरूरी संसाधन दिए जाएं, ताकि कलाकारों पर ध्यान दिया जा सके।  
05:11 PM, 16-Mar-2022

'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना के तहत 4,302 बच्चे पात्र

सरकार ने बुधवार को कहा कि 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना के तहत मदद देने के लिए प्राप्त 8,973 आवेदनों में से 4,302 बच्चों को महामारी के दौरान अनाथ होने वाले लाभ के लिए पात्र माना गया है।
राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐसे बच्चों का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र, लिंग और आयु-वर्ग वार विवरण दिया। आंकड़ों के मुताबिक, 0-6 साल के 212 बच्चों, 6-14 साल के 1670 बच्चों, 14-18 साल के 2001 बच्चों और 18-23 साल के 418 युवा वयस्कों को मंजूरी मिली है। ईरानी ने कहा कि 14 मार्च, 2022 तक पोर्टल पर 8973 आवेदन अपलोड किए गए हैं, जिनमें से 4302 आवेदनों को जिलाधिकारियों ने उचित प्रक्रिया के बाद मंजूरी दी है।
 
05:01 PM, 16-Mar-2022

पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार राज्यसभा में कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा की स्थिति में 2014 के बाद से काफी सुधार हुआ है और क्षेत्र में उग्रवाद की हिंसा में 74 प्रतिशत की कमी आई है और नागरिकों की मौत में 89 प्रतिशत की कमी आई है। राय ने कहा कि सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और उसने पूर्वोत्तर राज्यों के विद्रोही समूहों के साथ शांति वार्ता शुरू की है जो हिंसा को त्याग देते हैं, हथियार डालते हैं और संविधान के ढांचे के भीतर शांतिपूर्वक अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं।

उन्होंने राज्यसभा में कहा कि इसके परिणामस्वरूप कई विद्रोही समूह बातचीत के लिए आगे आए हैं और उनमें से कुछ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और खुद को भंग कर दिया है। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों से बातचीत नहीं हो रही है, उनसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सशस्त्र बल और राज्य पुलिस उग्रवाद विरोधी अभियानों के माध्यम से निपट रही है।
 
03:23 PM, 16-Mar-2022

केंद्र ने कहा- पिछले 15 साल में 16 चीनी लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई 

सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि पिछले 15 साल में चीन के 16 नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नागरिकता मॉड्यूल में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चीनी नागरिकों के 10 आवेदन नागरिकता के लिए लंबित है। इसके अलावा 2007 से अब तक 16 चीनी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:58 PM, 16-Mar-2022

नशीले पदार्थों की तस्करी के 45,314 मामले दर्ज किए गए

राज्यसभा में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 45,314 मामले दर्ज किए गए। इस मामले में 99.36 फीसदी भारतीयों के साथ 61,882 लोगों को गिरफ्तार किया गया था वहीं 0.64 फीसदी विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार किए गए।
01:46 PM, 16-Mar-2022

महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक मामले आंध्र प्रदेश में दर्ज

साल 2018-2020 के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक मामले आंध्र प्रदेश में दर्ज किए गए। राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने अन्य राज्यों की सूची भी जारी की। 
12:36 PM, 16-Mar-2022

सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का उपयोग नेताओं, राजनीतिक दलों द्वारा पॉलिटिकल नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है। यह बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि फेसबुक द्वारा सत्ता की मिलीभगत से जिस तरह सामाजिक सौहार्द्र भंग किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। सोनिया ने कहा कि भावनात्मक सूचना के माध्यम से युवा और बूढ़े लोगों के दिमाग में नफरत भरे जा रहे हैं और फेसबुक जैसी प्रॉक्सी विज्ञापन कंपनियां इससे अवगत हैं और इससे मुनाफा कमा रही है। रिपोर्ट से पता चलता है कि फेसबुक ने सत्तारूढ़ दलों से मिलकर अन्य पार्टियों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रही है।
11:10 AM, 16-Mar-2022

मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह संसद पहुंचे

मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद पहुंचे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed