Budget Session Live: संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश; राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी के बयान पर विवाद
Parliament Budget Session 2025 Live Updates : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को देश के सामने रखा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।
लाइव अपडेट
'नए संसद भवन में आना अद्भुत', सर्बियाई राजदूत ने भारत-सर्बिया सहयोग की उम्मीद जताई
भारत में सर्बिया के राजदूत सिनिसा पाविक ने शुक्रवार को कहा कि भारत के दृष्टिकोण और इरादों को सुनना उनके लिए दिलचस्प था। उन्होंने कहा कि सर्बिया भारत के साथ सफल सहयोग के एक साल की प्रतीक्षा कर रहा है। एएनआई से बातचीत में पाविक ने यह भी बताया कि यह उनका दूसरा मौका था जब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण सुना, और सर्बिया को मार्च 2023 में भारत में राष्ट्रपति को मेज़बानी करने का सम्मान प्राप्त होगा।
साथ ही राजदूत ने यह भी कहा कि नए संसद भवन में आना अद्भुत अनुभव था। उन्होंने भारतीय सरकार के दृष्टिकोण और इरादों के बारे में जानकारी प्राप्त करना खुशी की बात बताई और इसे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सर्बियाई सरकार के बीच अद्भुत संयोग और पूरकता बताया। सर्बिया के राजदूत ने भारत-सर्बिया संबंधों में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे दोनों देशों के बीच सफल सहयोग और भारत के समग्र विकास की उम्मीद करते हैं। बता दें कि इससे पहले, भारत के संसद में विभिन्न देशों के राजनयिकों ने 2025 के बजट सत्र में भाग लिया, जिसमें ब्राजील, जापान, सर्बिया, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के राजदूत शामिल थे।
वित्त मंत्री ने बजट को दिया अंतिम रूप
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। उन्होंने आज अपने कक्ष में बजट को अंतिम रूप दिया।#WATCH | Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the #UnionBudget2025 tomorrow, at the Parliament. She gave final touch to the Budget at her chamber today. pic.twitter.com/WKzUPv8Xpe
— ANI (@ANI) January 31, 2025
सोनिया गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'राष्ट्रपति का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?'सोनिया गांधी की राष्ट्रपति पर टिप्पणी पर भाजपा ने जताई नाराजगी
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'आज पूरे देश ने राष्ट्रपति को सतर्कता के साथ सुना है। यह दुखद है कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति पर की है वह बिलकुल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने भाषण में थकी हुई थी। भारतवर्ष गणतंत्र है और विश्व का सर्वोच्च लोकतंत्र है। राष्ट्रपति सशक्त और सबल हैं।'दरअसल संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा, 'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थी, वे मुश्किल से बोल पा रही थीं।'
#WATCH दिल्ली: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा, "...अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थी...वे मुश्किल से बोल पा रही थीं..." pic.twitter.com/xT8AB1q6zD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया तो लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा में भी वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई।राष्ट्रीय खातों के पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत की वास्तविक GDP में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में वृद्धि 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच होगी। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, रबी की अच्छी पैदावार से वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में खाद्य कीमतों पर लगाम लगने की संभावना है।
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद के दोनों सदनों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जेम्स कार्टर के निधन पर भी संवेदना व्यक्त की गई। लोकसभा में महाकुंभ हादसे पर भी दुख जताया गया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।'किसी की मृत्यु पर राजनीति करने से दुखद कुछ नहीं'
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'ये लोग तो इंतजार कर रहे थे कि कोई घटना (महाकुंभ में हुई भगदड़ दुर्घटना) हो जिससे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को घेरा जाए। यह गलत है। उस दिन करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ आए थे। वर्षों बाद हिन्दुत्व जगा है। उसी माहौल में यह दुखद घटना हुई है। यह हम सभी के लिए पीड़ा जनक है। इस पर सरकार जांच बैठा चुकी है लेकिन किसी की मृत्यु पर राजनीति करने से दुखद और कुछ नहीं है।'#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "ये लोग तो इंतज़ार कर रहे थे कि कोई घटना(महाकुंभ में हुई भगदड़ दुर्घटना) हो जिससे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को घेरा जाए। यह गलत है... उस दिन करोड़ो श्रद्धालु महाकुंभ आए थे। सालों बाद हिन्दुत्व जगा है... उसी माहौल में यह दुखद… pic.twitter.com/gh8vhHBJSw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
'आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है। मेरी सरकार किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तिलहन मिशन को मंजूरी दी गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है।'राष्ट्रपति ने कहा कि 'आजादी के दशकों बाद भी हमारे जिस आदिवासी और जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही मेरी सरकार ने उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार ने देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम उठाए हैं। मेक इन इंडिया से हम मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ चुके हैं।'
भारत में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क
संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब 1 हजार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। भारत अब मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने और शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में 15 रोपवे परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 1 लाख 75 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। देश में कैंसर के रोगियों की बढ़ती संख्या और इलाज की लागत को देखते हुए कैंसर की दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।'
अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर सरकार को घेरा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'बजट पर चर्चा बाद में होगी, इस सत्र में आज हमें उन लोगों पर बात करने की जरूरत है, जिन्होंने कुंभ में अपनी जान गंवाईं। दूसरी बात उत्तर प्रदेश के सीएम नैतिक तौर पर जा चुके हैं, अब सवाल ये है कि राजनीतिक तौर पर वे कब जाते हैं? सरकार मृतकों की संख्या छिपा रही है ताकि लोगों को मुआवजा न देना पड़े। मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द सूचित किया जाना चाहिए और मृतकों की सूची जल्द से जल्द सार्वजनिक की जानी चाहिए। ये सरकार की गलती है और अभी भी चीजों को छिपाने की कोशिश की जा रही है।'#WATCH | #BudgetSession | Samajwadi Party chief and party's MP, Akhilesh Yadav says, "Budget will be discussed later, in this session and today - we need to talk about peace for those who lost their lives in Kumbh. The second thing is that the Uttar Pradesh CM has been morally… pic.twitter.com/RAOVB70swl
— ANI (@ANI) January 31, 2025