फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP LIVE: 'हम राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति को मानने वाले लोग हैं', भाजपा अधिवेशन में बोले पीएम मोदी

Sun, 18 Feb 2024 03:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Feb 2024 03:21 PM IST
खास बातें

भाजपा की दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में पीएम मोदी ने कहा, 'अगले 100 दिन में हमें जुट जाना है। सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है।'

विज्ञापन
bjp national convention live pm modi meeting with bjp ruled state cm amit shah lok sabha election
पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:21 PM, 18-Feb-2024

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना हमारी गवर्नेंस भी दिखती है'

प्रधानमंत्री ने कहा 'देश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने में 60 वर्ष लगे और हमारे 10 साल के कार्यकाल में हम तीन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर बजट 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।'

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना हमारी गवर्नेंस भी दिखती है। पहले की सरकारों में नार्थ-ईस्ट को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया था, लेकिन हम वोट और सीटों के लिए काम नहीं करते। हमारे लिए तो देश का हर कोना समृद्ध और विकसित हो, यही हमारा भाव है।'

'हमे गर्व है कि हम बीजेपी की ऐसी संस्कृति का हिस्सा है, जिसमें मंत्रालय में रिकॉर्ड OBC प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है। हमारी सरकार सबके लिए है। सबका साथ, सबका विकास हमारे काम से ही झलकता है।'
03:20 PM, 18-Feb-2024

'हम डेढ़ साल से चुपचाप विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं'

'ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है। अगले 5 साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले 5 साल में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है। विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।'
 
विज्ञापन
02:55 PM, 18-Feb-2024

'हम राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति करने आए हैं'

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'कई लोग हमसे बोलते हैं कि बहुत काम हो गया, अब थोड़ा आराम कीजिए, लेकिन हमारा उन्हें कहना है कि हम राजनीति करने नहीं राष्ट्रनीति करने आए हैं। हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है- विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है।'
02:52 PM, 18-Feb-2024

'हमारे सपने भी विराट और संकल्प भी विराट होंगे'

प्रधानमंत्री ने कहा 'भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। हमारे सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।'
02:38 PM, 18-Feb-2024

पीएम मोदी ने गिनाए अपनी सरकार के काम

'कोई भी देश हो वो अपना भविष्य तभी संवार सकता है, जब वो अपने इतिहास को सहजकर रखता है। बीते वर्षों में भारत ने अपने इतिहास को संवारा भी है और सहेजा है। हमने दांडी में नमक सत्याग्रह के आधुनिक स्मारक का निर्माण किया है। बाबा आंबेडकर के पंच तीर्थों को विकसित किया। सरदार पटेल का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हमारी सरकार ने बनाया। 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस के रूप में मनाया। 26 दिसंबर को संविधान दिवस घोषित करने का फैसला भी हमारी सरकार में हुआ।' 
02:37 PM, 18-Feb-2024

'सदियों से लटके काम पूरे किए'

मिशन शक्ति से देश में महिला सशक्तिकरण का वातावरण तैयार होगा। पीएम विश्वकर्मा योजना से परंपरागत कला से जुड़ी बहनें सशक्त होंगी। गांव के पास ही बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनेंगे तो बेटियां खेलों में कमाल करेंगी। बीते 10 वर्ष साहसिक फैसलों और दूरगामी निर्णयों के साल हैं। सदियों से लटके काम पूरे किए गए हैं। 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण किया। सात दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली। चार दशक बाद वन रैंक वन पेंशन की सौगात मिली है। तीन दशक बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है। दशकों से नए संसद भवन की जरूरत थी उसे हमने ही पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 18-Feb-2024

'हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वो देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है।'

'हमे सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी BJP को ही मिलेंगी। इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं।'
02:24 PM, 18-Feb-2024

'भाजपा कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बावजूद इतना काम करते हैं'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कल मुझे पदाधिकारियों के साथ बैठने का अवसर मिला। मैं नड्डा जी को और उनकी पूरी टीम को और आप सबको बधाई देता हूं। जब मैं एक साल के काम की रिपोर्टिंग सुन रहा था, तब मैं इतना प्रभावित हुआ कि भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बावजूद समाज के लिए इतना कार्य करते हैं।'
02:11 PM, 18-Feb-2024

'अगले 100 दिन के लिए हमें जुट जाना है'

 प्रधानमंत्री मोदी ने अपने  संबोधन में कहा 'अगले 100 दिन में हमें जुट जाना है। सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है। और यह सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलेंगी।'
01:02 PM, 18-Feb-2024

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जारी किया गया श्वेत पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान की अर्थव्यवस्था पर लाए गए श्वेत पत्र को जारी किया गया। इस श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की अनियमितताओं के बारे में बताया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed