Bengal Exit Poll Live: भाजपा को किसने दीं 208 सीटें, किसके अनुमानों में ममता की सरकार बरकरार? देखें सभी पोल्स
{"_id":"69f1e7d3085447026404b160","slug":"bengal-exit-poll-results-live-updates-assembly-election-west-bengal-vidhan-sabha-chunav-2026-results-predicti-2026-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bengal Exit Poll Live: भाजपा को किसने दीं 208 सीटें, किसके अनुमानों में ममता की सरकार बरकरार? देखें सभी पोल्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 29 Apr 2026 08:35 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:35 PM IST
खास बातें
West Bengal Exit Poll Result 2026 Live News Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। आज शाम छह बजे से एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने लगे हैं। क्या तृणमूल कांग्रेस इस बार भी सत्ता को बनाए रखने में कामयाब हो पाएगी या भाजपा अपनी बैठ बनाएगी। अन्य दलों की क्या स्थिति रहेगी। पढ़िए अपडेट्स-
विज्ञापन
एग्जिट पोल 2026 पश्चिम बंगाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:32 PM, 29-Apr-2026
कितने सटीक होते हैं एग्जिट पोल?
पश्चिम बंगाल में आज (29 अप्रैल) को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो गया। इसी के साथ चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी कार्यक्रम का आखिरकार अंत हुआ। अब 4 मई को इन सभी राज्यों में मतगणना का दिन है। हालांकि, इससे पहले 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियां चुनाव के नतीजों का अनुमान बताने वाले एग्जिट पोल्स जारी कर रही हैं। इन पोल के जरिए ये बताने की कोशिश हुई है कि किस राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बन सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों की सटीकता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। फिर चाहे 2024 में लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों की बात हो या 2025 के बिहार-दिल्ली विधानसभा चुनाव। कुछ मौकों पर यह एग्जिट पोल पूरी तरह असलियत से दूर रहे हैं और कुछ चुनावों में इनके अनुमान काफी हद तक निशाने पर भी लगे हैं। अनुमानों की क्या है कहानी, विस्तार से पढ़िए खबर08:29 PM, 29-Apr-2026
इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, 92.47 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण से थोड़ा ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ है। चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। कुछ जगहों पर 1-2 घटनाएं हुई। कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान हुआ है। जो लोग कभी वोट नहीं देते थे, उन लोगों ने भी इस बार आकर मतदान किया। लोगों ने त्योहार की तरह इसे मनाया। इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है।
विज्ञापन
08:25 PM, 29-Apr-2026
भाजपा को 180 से अधिक सीटें मिलेंगी: शुभेंदु अधिकारी
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मैं जमीनी एग्जिट पोल बता रहा हूं। भाजपा को 180 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अच्छे बहुमत से भाजपा सरकार बन रही है। हिंदुओं ने खुलकर वोट किया।08:19 PM, 29-Apr-2026
बंगाल में बंपर वोटिंग का कीर्तिमान
पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे चरण का मतदान भी पूरा हो गया। इसी के साथ अब बंगाल के दोनों चरणों में कुल 92.52 फीसदी मतदान दर्ज कर लिया गया है। आंकड़ों को उठाकर देखा जाए तो बंगाल में कभी भी 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग नहीं हुई। यानी इस बार पश्चिम बंगाल में मतदान का एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। इतना ही नहीं, बंगाल में हुई वोटिंग देशभर में किसी भी राज्य में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड से ज्यादा हो गई है। अब तक यह रिकॉर्ड त्रिपुरा के पास था, जहां 2013 में 91.82 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। विस्तार से पढ़िए खबर08:07 PM, 29-Apr-2026
टीएमसी की जीत दिखाने वाले एग्जिट पोल का सर्वे ठीक: कुणाल घोष
बेलेघाटा से टीएमसी के उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, ज्यादातर एग्जिट पोल निराधार हैं। आप उनका पिछली बार का रिकॉर्ड देखिए, उन्होंने 2021 में क्या कहा था और क्या हुआ। जमीनी हकीकत और इसमें बहुत अंतर है। जो टीएमसी की जीत दिखा रहे हैं, उसका अर्थ है कि उनका सर्वे ठीक है। हमें 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेगी।08:05 PM, 29-Apr-2026
एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया जा सकता: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर
एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, इस पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता है। हमें हर जगह से अच्छी खबर मिल रही है। असम (एग्जिट पोल) पर विश्वास नहीं होता है। असम में हमारी बहुत नजदीकी लड़ाई है और वहां परिणाम कुछ भी हो सकता है। पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से सरकारी तंत्र का इस्तमाल किया गया है, वो चिंताजनक है और देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। वहां केंद्र सरकार द्वारा पूरी ताकत लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:47 PM, 29-Apr-2026
जेवीसी के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त
जेवीसी ने टीएमसी को 131 से 152 सीटें, भाजपा को 138 से 159 सीटें और अन्य को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
07:34 PM, 29-Apr-2026
बंगाल एग्जिट पोल के अनुमान
मैट्रिज ने टीएमसी को 125 से 140 सीटें, भाजपा को 146 से 161 सीटें और अन्य को छह से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, पोल डायरी ने टीएमसी को 125 से 140 सीटें और भाजपा को 146 से 161सीटें व अन्य को छह से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य ने टीएमसी को 130 से 140, भाजपा को 150 से 160 और अन्य को छह से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।प्रजा पोल ने टीएमसी को 85 से 110 सीटें, भाजपा को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि अन्य एक भी सीट न मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, पीपल्स पल्स ने टीएमसी को 177 से 187, भाजपा को 95 से 110 और अन्य को एक से चार सीटें मिलने की संभावना जताई है। जबकि पीमारक्यू ने टीएमसी को 118 से 138 सीटें, भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि अन्य को दो से छह सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, जनमत पोल्स ने टीएमसी को 195 से 205, भाजपा को 80 से 90 और अन्य को चार से नौ सीटें मिलने की संभावना जताई है।
06:58 PM, 29-Apr-2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान
06:52 PM, 29-Apr-2026
पोल डायरी में किसको कितनी सीटें मिलने का अनुमान
पोल डायरी में टीएमसी को 125-140, भाजपा को 146-161, अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, चाणक्य ने टीएमसी को 130-14, भाजपा को 150-160 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। प्रजा पोल ने टीएमसी को 85-110 और भाजपा को 178-208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।