फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Results 2024: चुनावी नतीजों से भाजपा उत्साहित, खरगे बोले- तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी है

Wed, 09 Oct 2024 09:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 09 Oct 2024 09:52 AM IST
खास बातें

Haryana Jammu and Kashmir Vidhan Sabha Chunav Result 2024 News in Hindi: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। 

विज्ञापन
Haryana Jammu and Kashmir Election Results 2024 Live Updates BJP Congress NC PDP Win Loss News in Hindi
Assembly Election Result - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:12 PM, 08-Oct-2024

बीजेपी मुख्यालय से रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली में मौजूद भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए।

10:10 PM, 08-Oct-2024

तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी- खरगे

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को काम करने का मौका देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का दिल से आभार, हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी जनता की राय का आकलन कर रही है। अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से बात करने, पूरी जानकारी लेने और तथ्यों की जांच करने के बाद पार्टी की ओर से विस्तृत जवाब दिया जाएगा। हम कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी है।

विज्ञापन
10:09 PM, 08-Oct-2024

विधानसभा चुनावों के परिणामों के लेकर रांची में जश्न

रांची: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।

09:24 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा की जनता ने विकासवादी राजनीति को प्राथमिकता दी- शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हरियाणा की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को, विरासत की राजनीति को नकारते हुए एक बार फिर विकासवादी राजनीति को प्राथमिकता दी है। 
 
 
09:23 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया- अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "हरियाणा की जनता को बहुत बधाई कि उन्होंने तीसरी बार हरियाणा सरकार(भाजपा) पर विश्वास व्यक्त किया और उन्होंने यह बता दिया कि 'मोदी है तो मुमकिन है'...लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है...मोदी की गारंटी पर लोगों ने मुहर लगाई है। 
 
09:22 PM, 08-Oct-2024

हरियाणा में पीएम के विकास के कार्यों की जीत- स्मृति ईरानी

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आज के नतीजे विकास, नवभारत के निर्माण के प्रति लोगों के समर्पण का प्रतीक है। हरियाणा में यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास के कार्यों की जीत है...मैं सभी को बधाई देती हूं..."
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 PM, 08-Oct-2024

नायाब सैनी और मनोहर लाल को बधाई- पीएम मोदी

कई राज्यों में कांग्रेस के लिए नो एंट्री- पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जहां भी बीजेपी की सरकार बनती है, वहां के लोग लंबे समय तक बीजेपी का समर्थन करते हैं। और दूसरी तरफ, कांग्रेस की क्या स्थिति है? पिछली बार कांग्रेस की सरकार कब सत्ता में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा बनी थी और तब से अब तक उनकी सरकार दोबारा नहीं बनी है...देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड लगा दिए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार पर कोई दाग नहीं लगा है, वैसे ही हरियाणा में भाजपा सरकार पर पिछले 10 साल में कोई दाग नहीं लगा है और इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और पूर् मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढेर सारी बधाई। मैं एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की जनता को ढेर सारी बधाई देता हूं। विजय के इस उत्सव में मुझे अपने कार्यकर्ताओं के प्रति अहोभाव और प्रेम आता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने थकने वाले हैं, न रुकने वाले हैं और झुकने का तो कोई सवाल ही नहीं बनता है। मैं सभी को साधुवाद देता हूं।
08:50 PM, 08-Oct-2024

कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है- पीएम मोदी

ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड लगे- पीएम - फोटो : वीडियो ग्रैब
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जम्मू-कश्मीर में उसके (कांग्रेस के) सहयोगी पहले से ही चिंतित थे कि कांग्रेस की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है और आज के नतीजों ने भी यही दिखाया है। आपको याद होगा कि चुनाव नतीजों में भी हमने यही देखा। लोकसभा में कांग्रेस ने जो सीटें जीतीं, उनमें से आधी उसके सहयोगियों की वजह से ही जीतीं। इसके अलावा जहां सहयोगियों ने कांग्रेस पर भरोसा किया, उन सहयोगियों की नाव डूब गई। कई राज्यों में तो कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा उसके सहयोगियों को ही भुगतना पड़ा। कांग्रेस एक ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती है जहां लोग अपनी ही विरासत से नफरत करें, अपनी राष्ट्रीय संस्थाओं पर शक करें, हर उस चीज की छवि खराब करना चाहती है जिस पर देशवासियों को गर्व है। चाहे वो देश का चुनाव आयोग हो, देश की पुलिस हो, देश की न्यायपालिका हो, कांग्रेस हर संस्था को खराब करना चाहती है।
08:45 PM, 08-Oct-2024

जम्मू-कश्मीर में जीत के नेशनल कॉन्फेंस को बधाई- पीएम

जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए- पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
जम्मू-कश्मीर के लोगों नेशनल कॉन्फ्रेंस और उनके गठबंधन को बहुमत दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में जितनी पार्टियां चुनाव लड़ रही थी, उसमें भाजपा सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करने वाली पार्टी बनी हैं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ता को उनके तप और तपस्या को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई और नतीजे घोषित किए गए और यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने कहा- पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। भारत के लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां और उनके सहयोगी दल इस खेल में शामिल हैं। आज हरियाणा ने ऐसी हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हर भारतीय को संकल्प लेना होगा कि हम ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। भारत विकास के पथ से विचलित नहीं होगा।
08:36 PM, 08-Oct-2024

पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला

पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस सत्ता को अपना अधिकार मानती है, वो सत्ता में न रहने पर बिन पानी मछली की छटपटाती है। आज पूरा देश देख रहा है कांग्रेस सत्ता में न आने के कारण जाति का जहर बोने में लगी हैं। ये लोग चांदी नहीं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, कांग्रेस का परिवार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करता है, इनसे चिढ़ता है। आज जब दलित, पिछड़े वर्ग ऊपर बढ़ रहा है तो इनके पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा कि ये आरक्षण खत्म कर देंगे। हरियाणा में भी वो यही करने वाले थे। कांग्रेस वाले भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहते हैं। देश ने देखा देश के किसानों को कैसे भड़काने का प्रयास किया। लेकिन हरियाणा के किसानों ने इनको करारा जवाब दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed