Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: 'जो कांग्रेस ने 60 सालों में किया, वो पीएम मोदी ने नौ सालों में किया', बोले सीएम योगी

Mon, 20 Nov 2023 05:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 20 Nov 2023 05:14 PM IST
खास बातें

Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा है कि 'हम हाईकोर्ट का आदेश लागू करेंगे और राज्य में धर्म आधारित आरक्षण को खत्म करेंगे।' जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है और तेलंगाना में उनकी हार होगी। तेलंगाना के लोग स्पष्ट बहुमत देंगे और भाजपा सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav religion based reservation News hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

05:14 PM, 20-Nov-2023

राजस्थान में हम पहले से अधिक बहुमत लेकर सरकार बनाएंगे: पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उनकी पार्टी (भाजपा) यहां बार-बार हिटविकेट हो रही है। दूसरों पर उंगली उठाने से बेहतर है कि अपने अंदर झांके और देखें कि देश के लिए 10 साल में क्या किया। राजस्थान में आप क्या प्रस्तुत कर रहे हैं, आपका एजेंडा क्या है?...यहां राजस्थान में हम पहले से अधिक बहुमत लेकर सरकार बनाएंगे।
04:18 PM, 20-Nov-2023

राजस्थान में गरजे प्रधानमंत्री मोदी

हनुमानगढ़ में PM मोदी ने कहा कि 2014 से पहले पद्म पुरस्कार केवल उन लोगों को दिए जाते थे जिनके सत्ता में लोगों के साथ संबंध थे। आज स्थिति बदल गई है। 2014 के बाद, पद्म पुरस्कार उन लोगों को दिए जा रहे हैं जो समर्पित रूप से गरीबों, मानव जाति और समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है, वहां उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार और भाई-भतिजावाद होती है। उन्हें कभी आपकी चिंता नहीं होती। अब तो कांग्रेस राजस्थान में नशे के तस्करों को भी बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
04:17 PM, 20-Nov-2023

अमित शाह ने किया यह बड़ा वादा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के जगतियाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि हमारी सरकार बनते ही हम 4% मुस्लिम आरक्षण हटा देंगे और इसे SC, ST और OBC के बीच वितरित करेंगे। ओवैसी तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उनका (केसीआर) चुनाव चिह्न एक कार है, लेकिन केसीआर, केटीआर और कविता के पास कार का स्टीयरिंग नहीं है। यह ओवेसी के पास है।
03:05 PM, 20-Nov-2023

सचिन पायलट ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

सचिन पायलट ने केकड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी (उत्तर प्रदेश सीएम) यहां आ रहे हैं, आपको उनसे पूछना चाहिए कि एलपीजी सिलेंडर 1100 रुपये में क्यों बिक रहा है। अगर आप उनसे महंगाई की बात करेंगे तो वह हिंदुस्तान पाकिस्तान की बात करने लगेंगे। 
02:09 PM, 20-Nov-2023

जयपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

राजस्थान में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जयपुर में एक जनसभा के दौरान कहा कि जो कांग्रेस ने 55-60 सालों में किया, वो पीएम मोदी ने 9 सालों में करके दिखाया है। इन 9 सालों में 12 करोड़ गरीब लोगों को शौचालय मिले, चार करोड़ लोगों को घर मिले और चार करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मिले। 10 करोड़ गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिले। 
01:56 PM, 20-Nov-2023

चुनाव आयोग के दस्ते ने सीएम की बस की ली तलाशी

चुनाव में धांधली रोकने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के दस्ते ने सोमवार को सीएम केसीआर की बस की तलाशी ली। यह तलाशी गुंडलापल्ली टोल गेट के पास करीमनगर इलाके में की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 20-Nov-2023
तेलंगाना के वारंगल में बीएसपी उम्मीदवार पुष्पपिथालाया ने चुनाव प्रचार किया और लोगों से वोट की अपील की। बता दें कि बीएसपी उम्मीदवार ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावाती और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें टिकट दिया। 
 
12:52 PM, 20-Nov-2023

Assembly Election Live: 'जो कांग्रेस ने 60 सालों में किया, वो पीएम मोदी ने नौ सालों में किया', बोले सीएम योगी

हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जी किशन रेड्डी ने कहा कि हमें उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल रहा है। बीआरएस पार्टी के खिलाफ बदलाव की लहर चल रही है। लोग बदलाव चाहते हैं और वह चाहते हैं कि केसीआर की विदाई हो। कई युवा भाजपा को समर्थन दे रहे हैं जबकि उनके परिवार कांग्रेस और बीआरएस को सपोर्ट कर रहे हैं। कांग्रेस की गारंटी सिर्फ वोट लेने और लोगों को गुमराह करने के लिए हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed