फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2023 Live: भाजपा-बीआरएस का घोषणा पत्र एक जैसा, रेवंत रेड्डी बोले- उनकी चर्चा की जरूरत नहीं

Sun, 19 Nov 2023 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 03:47 PM IST
खास बातें

Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: चुनाव में धांधली की रोकथाम के लिए चुनाव आयोग लगातार सक्रियता बरत रहा है। इसी कोशिश के तहत चुनाव आयोग की टीम ने आज तेलंगाना के निजामाबाद इलाके में बीआरएस नेता के कविता की गाड़ी की तलाशी ली। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav Bjp Congress Rally News in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

03:41 PM, 19-Nov-2023

'हर महिला के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे 10 हजार रुपये सालाना'

राहुल गांधी ने राजस्थान के दौसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सरकार राजस्थान में हर महिला को 10 हजार रुपये सालाना उनके बैंक खाते में जमा करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर गैंस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी। पूरे राजस्थान में इंग्लिश मीडिया स्कूल बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था, हमने उस योजना को फिर से शुरू किया। इससे लाखों लोगों को फायदा हुआ है। 

03:32 PM, 19-Nov-2023

रेवंत रेड्डी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर साधा निशाना

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र पर चर्चा की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी यहां कोई हिस्सेदारी नहीं है। भाजपा और बीआरएस का घोषणा पत्र एक जैसा है। लोग उन पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने जो भी वादे किए हैं वह उन्हीं नहीं निभाएंगे। हम उनके घोषणा पत्र को भी उसी तरह देखते हैं। 

विज्ञापन
01:00 PM, 19-Nov-2023
राजस्थान के चूरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा यह वीरों की धरती है, जहां के बेटे पूरे देश को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन कांग्रेस ने यहां के बच्चों को भी धोखा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को कांग्रेस ने कई दशकों तक लटकाकर रखा और लोगों को गुमराह किया। 

11:40 AM, 19-Nov-2023

Assembly Election 2023 Live: भाजपा-बीआरएस का घोषणा पत्र एक जैसा, रेवंत रेड्डी बोले- उनकी चर्चा की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को राजस्थान में एक जनसभा के दौरान वादा करते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो राजस्थान में पेट्रोल 11.80 रुपये तक सस्ता होगा। पुरी ने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल की कीमत देश में सबसे ज्यादा थी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल पर अतिरिक्त सेस लगाया था। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed