03:41 PM, 19-Nov-2023
'हर महिला के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे 10 हजार रुपये सालाना'
राहुल गांधी ने राजस्थान के दौसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सरकार राजस्थान में हर महिला को 10 हजार रुपये सालाना उनके बैंक खाते में जमा करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर गैंस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी। पूरे राजस्थान में इंग्लिश मीडिया स्कूल बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था, हमने उस योजना को फिर से शुरू किया। इससे लाखों लोगों को फायदा हुआ है।
03:32 PM, 19-Nov-2023
रेवंत रेड्डी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर साधा निशाना
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र पर चर्चा की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी यहां कोई हिस्सेदारी नहीं है। भाजपा और बीआरएस का घोषणा पत्र एक जैसा है। लोग उन पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने जो भी वादे किए हैं वह उन्हीं नहीं निभाएंगे। हम उनके घोषणा पत्र को भी उसी तरह देखते हैं।
01:00 PM, 19-Nov-2023
राजस्थान के चूरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा यह वीरों की धरती है, जहां के बेटे पूरे देश को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन कांग्रेस ने यहां के बच्चों को भी धोखा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को कांग्रेस ने कई दशकों तक लटकाकर रखा और लोगों को गुमराह किया।
11:40 AM, 19-Nov-2023
Assembly Election 2023 Live: भाजपा-बीआरएस का घोषणा पत्र एक जैसा, रेवंत रेड्डी बोले- उनकी चर्चा की जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को राजस्थान में एक जनसभा के दौरान वादा करते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो राजस्थान में पेट्रोल 11.80 रुपये तक सस्ता होगा। पुरी ने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल की कीमत देश में सबसे ज्यादा थी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल पर अतिरिक्त सेस लगाया था।