Assembly Election: राहुल-प्रियंका कल तेलंगाना में निकालेंगे बस यात्रा; भगवान शिव के सामने पेश करेंगे छह गारंटी
{"_id":"652e198ff2c084eb220440d7","slug":"assembly-election-2023-live-mp-cg-rajasthan-telangana-mizoram-election-schedule-bjp-congress-manifesto-rally-2023-10-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election: राहुल-प्रियंका कल तेलंगाना में निकालेंगे बस यात्रा; भगवान शिव के सामने पेश करेंगे छह गारंटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 17 Oct 2023 10:19 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:19 PM IST
खास बातें
Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज मिजोरम में दूसरा दिन है। सुबह राहुल गांधी दो पहिया वाहन पर बैठकर आइजवाल की सड़कों पर निकले। इस दौरान वह लोगों से मिले। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व सीएम लाल थानवाला से उनके आवास पर मुलाकात की। वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मतदान के लिए की लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:19 PM, 17-Oct-2023
सु.थिरुनावुक्करासर को तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
10:08 PM, 17-Oct-2023
राहुल-प्रियंका गांधी विजयभेरी बस यात्रा के साथ करेंगे अभियान की जोरदार शुरूआत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को तेलंगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान वे यहां विजयभेरी यात्रा भी निकालेंगे। इस यात्रा की शुरुआत मुलुगु के ऐतिहासिक रामप्पा मंदिर से शुरू होगी। साथ ही शाम 5 से 6 बजे के बीच रामानुजपुरम में इसका समापन होगा।
दोनों नेता अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में भगवान शिव के समक्ष कांग्रेस की छह गारंटी को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद विजयभेरी बस यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद, दोनों नेता मुलुगु और भूपलपल्ली क्षेत्रों की महिलाओं से उनकी चिंताओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बातचीत करेंगे।
अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, राहुल गांधी कई सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने और मजदूरों, किसानों और पार्टी सदस्यों से जुड़ेंगे।

भाजपा नेता ने कही ये बात
बीजेपी नेता लालरेमसंगी फनाई ने कहा कि हर पार्टी का अपना एजेंडा होता है। हमारी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। अन्य दलों-जेडपीएन और एमएनएफ ने भी कहा कि वे अकेले लड़ रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हम सभी लोकतंत्र की छत्रछाया में एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सरकार बनाने का फैसला जनता करेगी।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मिजोरम दौरे पर लालरेमसंगी फनाई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस सरकार देखी है। पिछले कई सालों से उन्होंने राज्य पर शासन किया है, अब लोग फैसला करेंगे।

09:04 PM, 17-Oct-2023
पीयूष गोयल ने हैदराबाद में कही यह बात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि तेलंगाना में घर-घर जाइये, भ्रष्ट व वंशवादी कांग्रेस और बीआरएस का पर्दाफाश करिए। भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केसीआर, केटीआर और कविता के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत को 2014 में ‘पांच नाजुक’ अर्थव्यवस्थाओं की सूची में से आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।

08:20 PM, 17-Oct-2023
कांग्रेस सीईसी की बैठक कल
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को बैठक करेगी। इसमें राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शेष उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बुधवार सुबह करीब नौ बजे एआईसीसी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। कांग्रेस सीईसी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ सीईसी के सदस्य और संबंधित राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।

07:26 PM, 17-Oct-2023
उपचुनाव के लिए वांगपांग कोन्याक बनाए गए उम्मीदवार
नगालैंड में सत्तारूढ़ एनडीपीपी ने मंगलवार को मोन जिले की तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वांगपांग कोन्याक को अपना उम्मीदवार घोषित किया। एनडीपीपी अध्यक्ष चिंगवांग कोन्याक ने चुमौकेदिमा जिले में पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि एनडीपीपी की सहयोगी भाजपा ने उपचुनाव के लिए कोन्याक को अपना समर्थन दिया है।
बता दें कि 28 अगस्त को एनडीपीपी विधायक नोके वांगनाओ की मृत्यु हो गई थी। जिसके कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था। उपचुनाव के लिए मतदान सात नवंबर को होगा। इस उपचुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

07:23 PM, 17-Oct-2023
केसीआर ने कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम केसीआर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई सालों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने कभी भी किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं की। उन्होंने किसानों को आगाह किया कि अगर विपक्षी दल सत्ता में आया, तो वे हार जाएंगे। राव ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह राज्य सरकार के भूमि प्रबंधन पोर्टल धरणी को भी खत्म कर देगी। किसानों को अधर में छोड़ दिया जाएगा।
केसीआर ने कहा कि यह भी कहा कि पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी लगातार कोशिशों के कारण राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति संभव हो सकी।

06:11 PM, 17-Oct-2023
इस बीच, बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने चुनावी रैली में कहा कि तेलंगाना में सालाना तीन करोड़ टन धान का उत्पादन होता है।
05:24 PM, 17-Oct-2023
भाजपा पर सुप्रिया श्रीनेत ने बोला हमला
वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया है कि हम सभी (5) राज्यों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यही कारण है कि बीजेपी चिंतित है, वे डरे हुए हैं। 2024 में, जब हम सत्ता में आएंगे और अपनी सरकार बनाएंगे, हम उन सभी लाभकारी योजनाओं को लागू करेंगे जो हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में चल रही हैं। हमारा मुख्य एजेंडा है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम महंगाई से कैसे निपटेंगे, बेरोजगारी दर कैसे कम करेंगे। हम मणिपुर में शांति कैसे स्थापित करेंगे। ये सभी चीजें हम तय करेंगे।
03:56 PM, 17-Oct-2023