फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: सुखबीर बादल बोले- चन्नी ने तीन महीने में राज्य को लूटने का रिकॉर्ड बनाया, चुनाव के बाद जेल जाएंगे मुख्यमंत्री

Fri, 04 Feb 2022 06:11 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 06:11 PM IST
खास बातें

Legislative Assembly Election, Vidhan Sabha Chunav 2022 Live News Updates in Hindi: राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date Updates in Hindi 04 February 2022
सुखबीर बादल। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:10 PM, 04-Feb-2022

राहुल ने गोवा में किया गरीबों को हर महीने छह हजार देने का वादा

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। संकेलिम में उन्होंने कहा कि हम गोवा के लोगों के लिए 'न्याय स्कीम' लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे।
05:12 PM, 04-Feb-2022

सुखबीर बादल बोले- चुनाव के बाद जेल जाएंगे मुख्यमंत्री

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जेल जाएंगे। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में राज्य को लूटा है। चन्नी ने पिछले तीन महीने में रिकॉर्ड कायम कर दिए। आज उनका भतीजा अंदर(जेल) है। मुझे पता चला है कि उसने कहा कि पैसा चन्नी का है। मुझे लगता है कि चुनाव के बाद चन्नी भी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
04:16 PM, 04-Feb-2022

बहुत सारी ताकतें सिख समाज और हम लोगों में खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे: राजनाथ

पठानकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करने आया हूं कि आप सभी भाई-भाई हैं, बहुत सारी ताकतें सिख समाज और हम लोगों में एक खाई पैदा करने की कोशिश कर रही हैं, चाहे हमें कितना भी बड़ा बलिदान क्यों न देना पड़े हम इस रिश्ते को टूटने नहीं देंगे।
03:31 PM, 04-Feb-2022
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को दाबोलिम के गणपति मंदिर में दर्शन किए।

 
03:00 PM, 04-Feb-2022

खटीमा में धामी का संवाद

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में लोगों से संवाद किया। इस दौरान धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों, आशा कार्यकर्ताओं, वृद्धा अवस्था, विकलांग अवस्था, विधवा अवस्था की बहनों और अन्य का मानदेय बढ़ाया है। उनके मानदेय को 1,200 से बढ़ा कर 1,500 रुपए किया गया है। घरों में मौजूद बुजुर्गों को अलग-अलग पेंशन भी दी जा रही है।
02:13 PM, 04-Feb-2022

पंजाब चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपिंदर सिंह हुड्डा और आनंद शर्मा का नाम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:36 PM, 04-Feb-2022

राहुल ने संसद में जो कहा उससे हुई पीड़ा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के होशियारपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल जी ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है?
 
01:16 PM, 04-Feb-2022

भतीजे की गिरफ्तारी पर क्या बोले चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की  अपने भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिफ्तारी पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करे हमें कोई ऐतराज नहीं है। 
12:38 PM, 04-Feb-2022

गोवा में राहुल गांधी का चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए गोवा पहुंचे हैं। उन्होंने मोरमुगाओ में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। 

11:53 AM, 04-Feb-2022

गोवा में  केजरीवाल ने आदिवासी समाज से किए कई वादे

गोवा में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में अनुसूचित जनजाति समाज के लिए आप आठ प्वाइंट एजेंडे का एलान कर रही है। अगर हमारी सरकार आएगी तो ट्राइबल सब प्लान का कुल पैसा आदिवासियों पर खर्च किया जाएगा। आदिवासी समाज के लिए जो 3,000 पद खाली हैं उन सभी को भरा जाएगा। समाज के लोगों के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट को लागू करवाया जाएगा और आदिवासी समाज के लोगों का जमीनों पर जो हक बनता है वो दिया जाएगा।

विधानसभा के अंदर 12.5% आदिवासी समाज की सीट होनी चाहिए जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है उसे लागू करवाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों का इलाज फ्री में होगा। इस समाज के बच्चों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा दी जाएगी।  इस समाज की महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे। आदिवासी समाज के बच्चों के लिए नौकरियां सुनिश्चित की जाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें हर माह 3,000 रुपए दिए जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed