08:51 PM, 06-Nov-2022
भाजपा ने सात में से चार सीटें जीतीं
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने चार निर्वाचन क्षेत्रों बिहार के गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, ओडिशा के धामनगर और यूपी के गोला गोकर्णनाथ में जीत हासिल की है। बिहार के मोकामा में राजद ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने जीत हासिल की। तेलंगाना के मुनुगोडे़ में टीआरएस ने जीत हासिल की।
08:44 PM, 06-Nov-2022
मुनुगोड़े के लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं: भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा कि हम मुनुगोड़े के लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने यह चुनाव हीरो की तरह लड़ा। सत्ताधारी दल ने कितनी भी धमकियां दी हों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डटकर काम किया। यह जीत कोई जीत नहीं है। चुनाव आयोग की जीत है। टीआरएस ने पैसे बांटे, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। बीजेपी वह पार्टी है, जिसमें टीआरएस को रोकने की हिम्मत है। पूरे तेलंगाना में बीजेपी की मौजूदगी है। हम विकास के लक्ष्य के साथ और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
08:41 PM, 06-Nov-2022
तेलंगाना में TRS की जीत
टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने तेलंगाना में मुनुगोडे़ उपचुनाव में 10,309 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
08:35 PM, 06-Nov-2022
तेलंगाना: उपचुनाव में 10,309 मतों से आगे टीआरएस उम्मीदवार
टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर राव ने कहा कि टीआरएस पार्टी का समर्थन करने के लिए मुनुगोड़े के लोगों का हार्दिक धन्यवाद। यह उपचुनाव मुनुगोड़े के लोगों पर दिल्ली के आकाओं गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी द्वारा मजबूर किया गया था। हमारी रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने सैकड़ों करोड़ खर्च किए, ताकि उनका उम्मीदवार गलत तरीके से जीत सके। पैसे और शराब से वे मुनुगोड़े के मतदाताओं को खरीदना चाहते थे। TRS उम्मीदवार के रूप में केपी रेड्डी उपचुनाव में 10,309 मतों के अंतर से आगे हैं।
08:34 PM, 06-Nov-2022
मुनुगोड़े से भाजपा उम्मीदवार राजगोपाल रेड्डी ने कही यह बात
मुनुगोडे उपचुनाव पर भाजपा मुनुगोड़े प्रत्याशी राजगोपाल रेड्डी ने कहा कि सरकारी सत्ता का उपयोग करके और जनता को डराकर ये (TRS) जीते हैं। TRS के गुंडों ने हम पर हमला किया और हमें रैली करने की भी अनुमति नहीं दी। मूल जीत हमारी है, TRS पार्टी की जीत नकली है। TRS भाजपा से डरती है। इन चुनौतियों के बावजूद हम लड़े, टीआरएस की नकली जीत है। भाजपा जीत रही थी। हम मुनुगोड़े जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन गलत तरीके से वोट पाने वालों को हम स्वीकार नहीं करते।
08:04 PM, 06-Nov-2022
धामनगर की जनता ने सच का साथ दिया: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में कहा कि धामनगर की जनता ने सच का साथ दिया है। सत्य और धर्म की विजय हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ओड़िशा की जनता की अटूट आस्था अभी भी है।
06:55 PM, 06-Nov-2022
तेलंगाना में टीआरएस जीत की ओर
तेलंगाना में मुनूगोड़े सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 12 चरण की मतगणना के बाद कुल 82,025 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को 74,224 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंती को 21,243 वोट मिले हैं। मतगणना 15 चरणों में पूरी होगी।
06:02 PM, 06-Nov-2022
धामनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत
ओडिशा में धामनगर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
04:47 PM, 06-Nov-2022
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा के कोर वोटरों में सेंध लगाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज की जनता को धन्यवाद देते हैं। गोपालगंज में 2020 में हम 40,000 वोटों से हारे थे इस बार भाजपा के लिए सहानुभूति होने के बाद भी हम 1,700 वोटों से हारे हैं। महागठबंधन के लोगों ने भाजपा के कोर वोटरों में सेंध मारने का काम किया है।
04:24 PM, 06-Nov-2022
उत्तर प्रदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जश्न मनाया
भारतीय जनता पार्टी के अमन गिरी ने लखीमपुर खीरी की गोकरनाथ सीट जीती। पार्टी दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जश्न मनाया।