अमर उजाला शब्द सम्मान: सुर और शब्दों के संगम का समापन, प्रतिभा राय बोलीं- बहुभाषी होना हमारी ताकत
{"_id":"63d7aa7507d8fd40073f9461","slug":"amar-ujala-shabd-samman-ceremony-live-bheem-sabhagar-sarod-vadak-ustad-amjad-ali-khan-musical-performance-2023-01-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शब्द सम्मान: सुर और शब्दों के संगम का समापन, प्रतिभा राय बोलीं- बहुभाषी होना हमारी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 30 Jan 2023 08:28 PM IST
कुमार सम्भव जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:28 PM IST
खास बातें
राजधानी दिल्ली के 15 जनपथ स्थित भीम सभागार में आज (30 जनवरी) अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुर और शब्दों का संगम हुआ, जिसे अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
08:15 PM, 30-Jan-2023
अमर उजाला के चेयरमैन ने जताया सभी का आभार
अमर उजाला के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने कहा कि अमर उजाला के साथ आज की शाम को अविस्मरणीय बनाने के लिए आप सभी का आभार। उन्होंने खासतौर पर उस्ताद अमजद अली खान और उड़िया कथाकार प्रतिभा राय को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'हम कामना करते हैं कि हम हमेशा कमजोर लोगों की आवाज बनें।'06:52 PM, 30-Jan-2023
संगीत संध्या शुरू
अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम में उस्ताद अमजद अली खान की संगीत प्रस्तुति शुरू हो चुकी है। उनका साथ उनके बेटे अमान अली बंगश और अयान अली बंगश दे रहे हैं।
विज्ञापन
06:33 PM, 30-Jan-2023
मंच पर पहुंचे उस्ताद अमजद अली खान
दिग्गज सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान मंच पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद दिया। वहीं, उड़िया लेखिका प्रतिभा राय को आकाशदीप पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।06:29 PM, 30-Jan-2023
प्रतिभा राय ने कही यह बात
आकाशदीप सम्मान से सम्मानित प्रतिभा राय ने बताया कि वह संगीत सुनते-सुनते लिखना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुभाषी है, लेकिन यह हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।06:14 PM, 30-Jan-2023
प्रतिभा राय को आकाशदीप पुरस्कार
21 जनवरी 1944 के दिन उड़ीसा के जगत सिंह पुरा गांव में प्रतिभा राय का जन्म हुआ था। वह उड़िया की सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचनाकारों में से एक हैं। उन्हें अमर उजाला शब्द सम्मान का आकाशदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।06:11 PM, 30-Jan-2023
दिवंगत शेखर जोशी को आकाशदीप पुरस्कार
हिंदी भाषा में अहम योगदान के लिए अमर उजाला शब्द सम्मान का आकाशदीप पुरस्कार दिवंगत शेखर जोशी को दिया गया। यह पुरस्कार उनके बेटे ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 30-Jan-2023
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू
भीम सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। अब यशवंत व्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।05:58 PM, 30-Jan-2023
यहां लाइव देख सकते हैं कार्यक्रम
यहां क्लिक करके लाइव कार्यक्रम देखा जा सकता है।05:44 PM, 30-Jan-2023
संगीत प्रस्तुति भी देंगे उस्ताद अमजद अली खान
अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम में उस्ताद अमजद अली खान संगीत प्रस्तुति भी देंगे। उनका साथ अमान अली बंगश और अयान अली बंगश निभाएंगे।05:35 PM, 30-Jan-2023