Haryana Nikay Chunav 2026 Live: 54.4 प्रतिशत मतदान, सोनीपत में सबसे कम वोट प्रतिशत; टॉप पर हिसार
{"_id":"69ffc1514df6296e2800271c","slug":"haryana-civic-polls-2026-voting-for-mayor-council-and-ward-seats-nikay-chunav-news-in-hindi-2026-05-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Nikay Chunav 2026 Live: 54.4 प्रतिशत मतदान, सोनीपत में सबसे कम वोट प्रतिशत; टॉप पर हिसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 10 May 2026 08:10 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sun, 10 May 2026 08:10 PM IST
खास बातें
Haryana Local Body Polling Live Updates : हरियाणा के 7 नगर निकायों (नगर निगमों) के चुनाव के लिए आज मतदान है। इन चुनावों में कुल 8,71,048 मतदाता हैं, जिनमें 4,21,679 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लाइनें
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
06:08 PM, 10-May-2026
शाम 6 बजे तक 50.4 प्रतिशत मतदान
हरियाणा निकाय चुनाव में प्रशासन के ई-डैशबोर्ड से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में अब तक कुल 54.4 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वोटिंग के मामले में हिसार (69.0%) और रोहतक (68.8%) की जनता ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है, जबकि सोनीपत (40.02%) अभी भी सबसे पीछे चल रहा है।
जिलेवार मतदान प्रतिशत
जिलेवार मतदान प्रतिशत
- हिसार: 69.0% (सबसे अधिक)
- रोहतक: 68.8%
- रेवाड़ी: 57.3%
- अंबाला: 47.7%
- पंचकूला: 45.9%
- सोनीपत: 40.2% (सबसे कम)
05:47 PM, 10-May-2026
अंबाला सिटी का वॉर्ड बना सेंसिटिव बूथ
अंबाला सिटी के वार्ड नंबर आठ में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हंगामा। कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट को बूथ में घुसने नहीं दिया और भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी तरीके से अपने लोगों को बूथ में घुसाने के आरोप लगे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने प्रशासन की व्यवस्था का विरोध किया। चुनाव खत्म होने में अब कुछ ही मिनट का समय रह गया है और अंबाला सिटी का वॉर्ड 8 एक सेंसिटिव बूथ बन गया है
विज्ञापन
04:38 PM, 10-May-2026
हरियाणा में कुल 46.0% मतदान, हिसार और रोहतक सबसे आगे
हरियाणा निकाय चुनाव में मतदान अपने अंतिम चरण की ओर है। प्रशासन के ई-डैशबोर्ड से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में अब तक कुल 46.0 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कुल 8,73,177 मतदाताओं में से 4,02,021 मतदाता 'शहर की सरकार' चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
वोटिंग के मामले में हिसार (69.0%) और रोहतक (68.8%) की जनता ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है, जबकि सोनीपत (39.8%) अभी भी सबसे पीछे चल रहा है।
जिलेवार मतदान प्रतिशत
वोटिंग के मामले में हिसार (69.0%) और रोहतक (68.8%) की जनता ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है, जबकि सोनीपत (39.8%) अभी भी सबसे पीछे चल रहा है।
जिलेवार मतदान प्रतिशत
- हिसार: 69.0% (सबसे अधिक)
- रोहतक: 68.8%
- रेवाड़ी: 55.4%
- अंबाला: 46.5%
- पंचकूला: 44.8%
- सोनीपत: 39.8% (सबसे कम)
04:25 PM, 10-May-2026
नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए मतदान जारी
सायं 4 बजे तक नगर परिषद रेवाड़ी में 51.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, नगर पालिका धारूहेड़ा में 59.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
04:14 PM, 10-May-2026
अंबाला में शाम 4 बजे तक 40% मतदान
अंबाला में मतदान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और दोपहर बाद से मतदान की रफ्तार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर 'शहर की सरकार' चुनने के लिए अपना वोट डाल रहे हैं। प्रशासन से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे तक अंबाला में 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
04:12 PM, 10-May-2026
रेवाड़ी में दोपहर 4 बजे तक 45.5% वोटिंग
कुल वोट- 63903कुल मतदान प्रतिशत- 45.5
धारूहेड़ा
वोट पड़े- 12679
मतदान प्रतिशत- 51.6
रेवाड़ी
वोट पड़े- 51224
मतदान प्रतिशत- 44.2
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 10-May-2026
सोनीपत में शाम 4 बजे तक 32.9% मतदान
हरियाणा निकाय चुनाव में मतदान अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। दोपहर के बाद से सोनीपत के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मतदान की रफ्तार में थोड़ा और इजाफा हुआ है।
03:17 PM, 10-May-2026
रेवाड़ी में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग
कुल वोट- 62752कुल मतदान प्रतिशत- 44.7
धारूहेड़ा
वोट पड़े- 12679
मतदान प्रतिशत- 51.6
रेवाड़ी
वोट पड़े- 50073
मतदान प्रतिशत- 43.2
03:11 PM, 10-May-2026
सोनीपत निकाय चुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार
सोनीपत में दोपहर के समय मतदान की प्रक्रिया में खासी तेजी देखने को मिली है। सुबह की धीमी शुरुआत के बाद अब मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर 'शहर की सरकार' चुनने के लिए अपना उत्साह दिखा रहे हैं। प्रशासन से प्राप्त ताज़ा अपडेट के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक सोनीपत में 31.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में अब तक कुल 94,085 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
02:48 PM, 10-May-2026
सोनीपत में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने परिवार संग डाला वोट
सोनीपत निकाय चुनाव में आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक दिग्गजों का मतदान केंद्रों पर पहुंचना लगातार जारी है। सोनीपत में चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

