10:45 PM, 02-Sep-2022
आज का एपिसोड हुआ खत्म
इसी साथ आज का एपिसोड खत्म हुआ। अब अगले हफ्ते सोमवार को कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वालीं मीराबाई चानू और निकहत जरीन हॉट सीट पर बैठ अमिताभ के सवालों का जवाब देती नजर आएंगी।
10:35 PM, 02-Sep-2022
ग्यारहवां प्रश्न
पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस इनमें से कौन से संगठन के प्रमुख हैं। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए सौरभ ने अपनी आखिरी लाइफ लाइन फोनो फ्रेंड का इस्तेमाल करते हुए अपने दोस्त को कॉल किया। सौरभ इस सवाल का जवाब देने से चूक गए और तीन लाख बीस हजार की राशि लेकर वापस लौट गए।
10:31 PM, 02-Sep-2022
सौरभ से पार किया दूसरा पड़ाव
एक बार फिर एड का बाद शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति का आज का एपिसोड। दूसरे पड़ाव का आखिरी सवाल- सत्य व्रत शास्त्री किस भाषा में ज्ञानपीठ अवॉर्ड जीतने वाले एक मात्र लेखक है। इस सवाल का जवाब देने के लिए सौरभ ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। ऑडियंस के साथ जाते हुए सौरभ ने संस्कृत का चुनाव किया और तीन लाख 20 हजार की राशि जीत ली।
10:21 PM, 02-Sep-2022
इस शुक्रवार का सवाल
इनमें से किस संगठन का मुख्यालय धरोहर भवन है। विकल्प- पुरातत्त्व सर्वे विभाग, निर्वाचन आयोग,भारतीय फिल्म प्रमारण बोर्ड
10:18 PM, 02-Sep-2022
नौवां सवाल
इनमें से कौन 1990 के दशक में भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे। इस सवाल का सही जवाब राजीव गांधी था। इस सवाल के साथ ही सौरभ ने एक लाख 60 हजार रुपये जीत लिए।
10:14 PM, 02-Sep-2022
आठवां प्रश्न
इनमें से कौनसे खेल को पहली बार साल 2022 के राष्ट्र मंडल खेलों में शामिल किया गया। सही जवाब है- महिला क्रिकेट, जिसे चुनते हुए सौरभ ने 80 हजार की इनाम राशि अपने नाम की।
10:12 PM, 02-Sep-2022
सातवां सवाल
भगवान बुद्ध के जीवन से ये चरित्र कौन है। यह एक चित्र सवाल था, जिसका सही जवाब- अंगुलीमाल था, जिसके लिए उन्होंने 40 हजार का राशि जीत ली।
10:07 PM, 02-Sep-2022
छठा प्रश्न
चीन से भारत में प्रवेश करने के बाद और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी किस देश में बहती है। सही जवाब देने के लिए सौरभ ने 50-50 लाउफलाइन की मदद ली और बांग्लादेश का चुनाव किया।
10:05 PM, 02-Sep-2022
पांचवा सवाल
गणित में एक्स और वाई द्वारा चार विभाजित क्या कहलाते हैं। सही जवाब था- चर्तुभाग। इस सवाल के साथ ही सौरभ ने पहला पड़ाव पार करते हुए पांच हजार की राशि जीत ली।
10:04 PM, 02-Sep-2022
चौथा सवाल
सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी, इनमें से किस निर्देशक की फिल्में हैं। सौरभ से विकल्प स को चुनते हुए रोहित शेट्टी के नाम का चुनाव किया। इस सवाल के लिए उन्होंने चार हजार की राशि हासिल कर ली।