Bigg Boss 16 Live Updates: बेड को लेकर निमरत पर भड़कीं अर्चना, साजिद खान ने 'हाउसफुल' किया बिग बॉस का घर
{"_id":"63387286f7d5df53bb7b9d85","slug":"bigg-boss-16-live-updates-salman-khan-show-contestants-nimrat-kaur-ahluwalia-colors-tv-voot","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16 Live Updates: बेड को लेकर निमरत पर भड़कीं अर्चना, साजिद खान ने 'हाउसफुल' किया बिग बॉस का घर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
कुमार सम्भव जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
खास बातें
Bigg Boss 16 Live Updates: बिग बॉस के 16वें सीजन का आगाज हो गया है। शो के होस्ट सलमान खान उन सभी प्रतिभागियों का परिचय करा रहे हैं, जो अगले 105 दिन तक बिग बॉस के घर में कैद रहेंगे।
विज्ञापन
Bigg Boss 16
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:17 AM, 02-Oct-2022
खुद से जुड़े विवादों पर साजिद खान ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस के स्टेज पर साजिद खान ने खुद से जुड़े विवादों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि अहंकार की वजह से मुझे काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उनके करियर भी बुरे दौर से गुजरा। बता दें कि मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर भी काफी आरोप लगे थे। उनकी कई साथी महिला कलाकारों ने साजिद खान पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इसके बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स ने उनके फिल्म डायरेक्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
12:10 AM, 02-Oct-2022
10 हजार डिश गरम कर सकते हैं साजिद खान
सलमान खान ने साजिद खान से घर के काम के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मैं 10 हजार डिश गर्म कर सकता हूं, लेकिन कुछ पका नहीं सकता। मैं सिर्फ चाय-कॉफी तक सीमित हूं। सलमान खान ने कहा कि इस बार शो में कोई कपल नहीं है तो क्या बीवी ढूंढोगे? इस पर साजिद खान ने कहा कि मुझे बीवी नहीं टीवी चाहिए।
विज्ञापन
12:07 AM, 02-Oct-2022
साजिद खान ने गिनाईं अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्में
साजिद खान ने कहा कि मैंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं तो लोगों ने उन्हें हमशकल्स जैसी सुपर फ्लॉप फिल्म याद दिला दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में जा रहा हूं।12:04 AM, 02-Oct-2022
टीना दत्ता ने बिग बॉस के नाम लिखा लव लेटर
12:04 AM, 02-Oct-2022
सलमान खान को ढूंढते नजर आए साजिद खान
बिग बॉस 16 के स्टेज पर साजिद खान की भी एंट्री हो चुकी है। वह सलमान खान को ढूंढते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं लॉन्ड्री वाले से कपड़े उधार लाया हूं। उन्होंने खुद को बिग बॉस का होस्ट बताया। साथ ही, कहा कि लोगों ने झूठ फैला दिया है कि मैं यहां कंटेस्टेंट बनकर आया हूं।
11:51 PM, 01-Oct-2022
बेड और सामान को लेकर निमरत पर भड़कीं अर्चना
कैप्टन निमरत कौर ने अर्चना को बेड बदलने के लिए कहा, जिस पर वह भड़क गईं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पागल तक कह डाला। अर्चना ने कहा कि मुझे मेरा शीशे वाला बेड चाहिए। मैं वह किसी को नहीं दूंगी। उन्होंने निमरत पर बेड छीनने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:50 PM, 01-Oct-2022
बिग बॉस के घर में पहुंचीं श्रीजिता डे
उतरन फेम श्रीजिता डे भी बिग बॉस के घर में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान सलमान खान ने टीना दत्ता और श्रीजिता डे से बातचीत की। दोनों ने खुद को एक-दूसरे की अच्छी दोस्त बताया। साथ ही, कहा कि वे 10 साल से एक-दूसरे को जानती हैं। हालांकि, इसके बाद सलमान खान ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें श्रीजिता टीना की बुराई करती नजर आईं।
11:41 PM, 01-Oct-2022
मिठाई का डिब्बा लेकर हाजिर हुईं उतरन की इच्छा
उतरन फेम टीना दत्ता यानी इच्छा ने भी बिग बॉस के घर में कदम रख दिया है। वह मिठाई का डिब्बा लेकर बिग बॉस के घर पहुंचीं। इस दौरान सलमान खान ने उनसे कई सवाल पूछे। साथ ही, उनकी मुलाकात श्रीजिता से कराई।
11:41 PM, 01-Oct-2022
गोरी नागौरी ने धांसू अंदाज में मारी एंट्री
राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागौरी ने धांसू अंदाज में बिग बॉस 16 के स्टेज पर एंट्री की। उन्होंने जोरदार डांस दिखाकर होस्ट सलमान खान को काफी प्रभावित किया। बतादें कि गोरी नागौरी को भारतीय शकीरा कहा जाता है। उन्होंने सलमान खान को अपनी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां और बड़ी बहन उनके नाचने-गाने से कभी खुश नहीं हुईं। सलमान खान ने कहा कि वह इस बात की परवाह न करें कि लोग क्या कहते हैं।
11:32 PM, 01-Oct-2022
घर में घुसते ही निमरत और मान्या में टकराव
बिग बॉस द्वारा टांग खिंचाई के बाद निमरत कौर ने सख्त टास्क मास्टर का रुख अख्तियार कर लिया है। ऐसे में बेड अलॉट करने के लेकर निमरत और मान्या के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इसमें अर्चना ने आग भड़काने की कोशिश की, लेकिन मान्या ने पहली बात करके मामले को संभालने का प्रयास किया।