Sonakshi Zaheer Wedding Live: संजय लीला भंसाली से लेकर रेखा तक, सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे
{"_id":"6677a2e6d26358e6630bdd0e","slug":"sonakshi-sinha-zaheer-iqbal-wedding-live-couples-sonakshi-zaheer-marriage-photos-videos-news-in-hindi-2024-06-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Zaheer Wedding Live: संजय लीला भंसाली से लेकर रेखा तक, सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mon, 24 Jun 2024 01:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:10 AM IST
खास बातें
सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल रिसेप्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
लाइव अपडेट
12:54 AM, 24-Jun-2024
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में 'हीरामंडी' वेब सीरीज में नजर आईं। इस सीरीज के साथ संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। वहीं, अब निर्देशक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। सफेद कुर्ते-पजामे में संजय लीला भंसाली ने पूरी लाइमलाइट अपनी ओर मोड़ ली।
12:24 AM, 24-Jun-2024
आयुष शर्मा और अर्पिता खान भी अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट बटोरते नजर आए हैं। साथ ही रणवीर सिंह के माता-पिता को भी जहीर-सोनाक्षी के रिसेप्शन में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
12:12 AM, 24-Jun-2024
सदाबहार अभिनेत्री रेखा को जहीर और सोनाक्षी के रिसेप्शन में गोल्डन कलर की बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में देखा गया। इस दौरान सिद्धार्थ ने रेखा के पैर छुए। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के संस्कार की तारीफ हो रही है।
12:08 AM, 24-Jun-2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर सिद्धार्थ ने भी शिरकत की है। साथ ही ऋचा चड्ढा और अली फजल को भी ऑल ब्लैक अटायर में जलवा बिखेरते देखा गया है।
12:07 AM, 24-Jun-2024
बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा की झलक भी सामने आ गई है। साथ ही लड़कीवालों का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
11:58 PM, 23-Jun-2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में एक से बढ़कर एक फिल्मी सितारे पहुंचे हैं। जिनकी झलकियां यहां हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 PM, 23-Jun-2024
यो यो हनी सिंह भी जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन का हिस्सा बने हैं। ब्लू सूट और ब्लैक पैंट में हनी सिंह का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। हनी सिंह ने सोनाक्षी-जहीर की पार्टी में पहुंचने से पहले एक बयान में कहा था कि वह पार्टी में बिना दारू पीए दिल खोलकर डांस करेंगे।
10:58 PM, 23-Jun-2024
90 के दशक की ग्लैमरस डीवा रवीना टंडन ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए हैं। गोल्डन और ब्लैक आउटफिट में रवीना बला की खूबसूरत लगी हैं।
10:44 PM, 23-Jun-2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में अनिल कपूर और चंकी पांडे ने भी शिरकत की। दोनों सितारों को एक-दूजे से गले मिलते देखा गया। अनिल ब्लैक ऑल ब्लैक आउटफिट में खूब जंचे। वहीं, चंकी पांडे को ब्लू सूट और ग्रे जींस में पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया।
10:40 PM, 23-Jun-2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में काजोल बला की खूबसूरत लगी हैं। अभिनेत्री को गोल्डन और ब्लैक साड़ी में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते देखा गया है।