फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nana Patekar Death News Live: पंचतत्व में विलीन नाना, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
खास बातें

Nana Patekar Death News Live: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। रात करीब 11 बजे पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया।  

विज्ञापन
Nana Patekar Death News Live Updates Family Age Movies Celebs Reaction News in Hindi
नाना पाटेकर का निधन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:05 PM, 08-Oct-2026

मेरा नान्या मुझे छोड़कर चला गया: अनिल कपूर

अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और नाना को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वह उन्हें जिंदगी में, सेट पर, फोन पर और बड़े पर्दे पर बहुत याद करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

10:56 PM, 08-Oct-2026

पंचतत्व में विलीन हुए नाना

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी श्रद्धांजलि दी। 

 

विज्ञापन
10:37 PM, 08-Oct-2026

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत राज्य सरकार के कई मंत्री नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे। सभी ने अभिनेता को अंतिम विदाई दी।

10:19 PM, 08-Oct-2026

राजकीय सम्मान से हो रहा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार - फोटो : एएनआई
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया। 
09:59 PM, 08-Oct-2026

‘गदर 3’ में काम करना चाहते थे नाना 

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नाना पाटेकर से उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की थी। नाना पाटेकर ने उनसे खास तौर पर ‘गदर 3’ में अपने लिए एक किरदार लिखने को कहा था।

अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच ‘गदर 3’ और ‘अर्जुन नागा’ को लेकर बातचीत हुई थी। नाना उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। दोनों मिलकर ‘गदर 3’ में नाना के किरदार पर काम भी कर रहे थे। इसके अलावा अनिल शर्मा जल्द ही उन्हें ‘अर्जुन नागा’ की कहानी भी सुनाने वाले थे।

नाना को याद करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह बेहद भावुक पल है। उन्होंने नाना को अपने बड़े भाई जैसा बताया। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बहुत समझदार और अच्छे इंसान भी थे। अनिल शर्मा ने कहा कि नाना जैसे इंसान को दोबारा पाना बहुत मुश्किल है।

09:40 PM, 08-Oct-2026

पैतृक गांव पहुंचा नाना का पार्थिव शरीर, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। कुछ देर में यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई के लिए परिवार और करीबी लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:32 PM, 08-Oct-2026

तुकाराम मुंढे ने किया नाना को याद

नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। मुंढे ने बताया कि नाना से उनकी आखिरी बातचीत करीब एक हफ्ते पहले ही हुई थी और उस दौरान भी दोनों ने हमेशा की तरह प्यार से बात की थी।

तुकाराम मुंढे ने बताया कि नाना ने उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा था कि वे कैसे हैं। बातचीत के आखिर में नाना ने उनसे कहा था, “लव यू, बाला।” मुंढे ने कहा कि यही नाना का अंदाज था, वह हर किसी से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि नाना हमेशा उनके और सभी के साथ यादों में रहेंगे।

09:17 PM, 08-Oct-2026

नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे

नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उन्होंने अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)

09:14 PM, 08-Oct-2026

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


08:47 PM, 08-Oct-2026

सुभाष घई और हेमा मालिनी ने नाना के निधन पर जताया दुख

फिल्म निर्देशक सुभाष घई हुए भावुक 
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना के बारे में बात करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। वह सिर्फ एक स्टार या बेहतरीन अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उनकी इंसानियत ने ही उन्हें इतना बड़ा अभिनेता बनाया और जमीन से जुड़े स्वभाव ने उन्हें एक बड़ा स्टार बनाया।

हेमा मालिनी ने भी जताया दुख 
वहीं, दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह खबर सुनकर गहरा दुख और झटका लगा कि इतना बड़ा अभिनेता अचानक उनके बीच नहीं रहा। हेमा मालिनी ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इतनी अचानक किसी के चले जाने की उम्मीद नहीं होती।

हेमा मालिनी ने नाना को अभिनय की एक अलग ही पहचान रखने वाला शानदार कलाकार बताया।

रणदीप हुड्डा ने भी जाहिर किया शोक
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि वह बहुत बड़ी शख्सियत और असाधारण प्रतिभा के मालिक थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अपनी अलग पहचान थी।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed