फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Father Funeral Live News: पंचतत्व में विलीन हुए मलाइका के पिता अनिल मेहता, श्मशान घाट से सितारे रवाना

Thu, 12 Sep 2024 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Sep 2024 01:29 PM IST
खास बातें

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का कल बुधवार को निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार है। अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा।

विज्ञापन
Malaika Arora Father Suicide News Live Anil Mehta Funeral Amrita Arora Arbaaz Khan Arjun Kapoor Arora Family
अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के बाद घर रवाना होते सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाइव अपडेट

01:29 PM, 12-Sep-2024
मलाइका के साथ खड़ा दिखा पूरा खान परिवार
अरबाज खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, अब दोनों शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं और इनका तलाक हो चुका है। लेकिन, अब मुश्किल घड़ी में पूरा खान परिवार मलाइका के साथ खड़ा नजर आया है।



01:25 PM, 12-Sep-2024
मलाइका को संभालते दिखे अर्जुन
अनिल मेहता का अंतिम संस्कार हो चुका है। आज गुरुवार को मलाइका के पिता पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा में पहुंचे तमाम सितारे अंतिम संस्कार के बाद घर की तरफ रवाना हो गए हैं। पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के वक्त मलाइका के आंसू नहीं थम रहे थे। वे एक टक देखती रहीं। इस दौरान अर्जुन कपूर ने उन्हें बखूबी संभाला। वे मुश्किल वक्त में मलाइका के साथ दिखे।
विज्ञापन
01:03 PM, 12-Sep-2024
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के पिता का अंतिम संस्करा हो चुका है। वे पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। अनिल मेहता के अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे पहुंचे थे। खान परिवार के सदस्यों के अलावा करीना करिश्मा, अरशद वारसी सहित कई और सितारे भी नजर आए। अंतिम संस्कार होने के बाद सभी वहां से रवाना हो गए हैं।
12:31 PM, 12-Sep-2024
सोहेल, करिश्मा, करीना, सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मलाइका के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल खान अपने बेटे के साथ पहुंचे हैं। इसके अलावा मलाइका और अमृता की करीबी दोस्त करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा के साथ पहुंची हैं।
12:26 PM, 12-Sep-2024
टैरेंस लुई, अरशद-शिबानी दांडेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में शिबानी दांडेकर, अरशद वारसी और कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस भी पहुंचे हैं।
12:08 PM, 12-Sep-2024
मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्स ननद अलवीरा भी पहुंचीं
अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में सितारे आ रहे हैं। मलाइका की एक्स ननद अलवीरा भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ पहुंची हैं। इसके अलावा ओरी भी पहुंचे हैं। और भी तमाम सितारों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 AM, 12-Sep-2024
अर्जुन कपूर, अरबाज खान, शूरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरबाज खान और अर्जुन कपूर पहुंचे
मलाइका अरोड़ा के एक्स पति व एक्टर अरबाज खान भी अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। वे अपनी पत्नी शूरा खान के साथ आए हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर भी मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।
11:46 AM, 12-Sep-2024

Malaika Father Funeral Live News: पंचतत्व में विलीन हुए मलाइका के पिता अनिल मेहता, श्मशान घाट से रवाना हुए सितारे

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का कल बुधवार को निधन हो गया। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है, जांच जारी है। अभिनेत्री के पिता के निधन की सूचना जैसे ही आई, इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया और सितारों ने मलाइका के माता-पिता के घर का रुख किया। खान परिवार के अलावा अर्जुन, करीना-सैफ अली खान तमाम सितारे वहां पहुंचे। आज अनिल मेहता का अंतिम संस्कार है, जिसके लिए मलाइका अरोड़ा का परिवार श्मशान घाट पहुंच चुका है। कई सितारे भी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed