फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Live: तैमूर और जेह के साथ सैफ को देखने अस्पताल पहुंचीं करीना, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 20 Jan 2025 02:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 Jan 2025 02:29 AM IST
खास बातें

Saif Ali Khan Attack Case Live Updates: मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Stabbed Case Live: Mumbai Police Arrests accused in Thane, Actor Health News in Hindi
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : एक्स

लाइव अपडेट

02:28 AM, 20-Jan-2025

रानी मुखर्जी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं

सैफ से मिलने अस्पातल में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी पहुंचे थे। अर्जुन-मलाइका के साथ सैफ का हाल-चाल जानने उनके सह कलकार और अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं। 
11:06 PM, 19-Jan-2025

सैफ अली खान पर हुए हमले पर भाग्यश्री ने दी चेतावनी

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अभिनेत्री भाग्यश्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'जब मुंबई में इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो हर कोई तनाव में आ जाता है। स्थानीय लोग भी। यह बॉलीवुड की बात नहीं है, यह सभी की सुरक्षा की बात है। सभी की सुरक्षा पर सवालिया निशान है और खासकर अगर कोई बाहरी ऐसा कुछ करता है तो हमें निश्चित रूप से अपनी भारतीय सीमाओं की सुरक्षा करनी चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है।" भाग्यश्री ने कहा कि जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुंबई में रहने वाले हम लोग इस घटना से बहुत हैरान हैं, क्योंकि मुंबई को भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। इसलिए, इस घटना के बाद हर कोई तनाव में है। पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है और मुझे लगता है कि ताजा खबरों के अनुसार, हमलावर को पकड़ लिया गया है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि कानूनी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।'
विज्ञापन
10:43 PM, 19-Jan-2025

रोहित पवार ने सरकार से की कार्रवाई करने का आग्रह

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले के बांग्लादेशी होने के बारे में पूछे जाने पर एनसीपी (सपा) नेता रोहित पवार ने कहा, 'इसलिए मैं प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करता हूं कि हमें घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और हमें सेना और बीएसएफ में स्थायी रूप से लोगों को भर्ती करना चाहिए। यह (अग्निवीर) योजना जिसके तहत सैनिकों को तीन साल बाद सेवानिवृत्त होना होगा, लंबे समय तक काम नहीं करेगी, इसलिए मैं सभी से इस बारे में सोचने और इस पर राजनीति करने से बचने का आग्रह करता हूं।'
07:31 PM, 19-Jan-2025

तैमूर-जेह के साथ अस्पताल पहुंचीं करीना कपूर

रविवार को सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह उनसे मिलने अस्पताल में पहुंचे। उनके दोनों बेटे अपनी मां करीना कपूर के साथ पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हुए। अभिनेत्री करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ भारी सुरक्षा के साथ अस्पताल पहुंचीं। 
06:02 PM, 19-Jan-2025
पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले की घटना पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी घटना के दिन सुबह 7 बजे तक बांद्रा में ही था। वह बस स्टॉप पर सो गया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम का आरोपी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी इस बात से अनजान था कि उसने एक बॉलीवुड अभिनेता के घर घटना को अंजाम दिया है। यह उसे टेलिविजन पर सामाचार देखकर मालूम चला। आरोपी के पास से पुलिस ने हथौड़ा, पेचकस और रस्सी सहित कई सामान बरामद किए हैं।
05:50 PM, 19-Jan-2025
सोहा अली खान ने दिया भाई सैफ की सेहत पर अपडेट
सैफ अली खान की बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने भाई का हेल्थ अपडेट साझा किया है। सोहा ने बताया कि सैफ अली खान अभी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। दरअसल, हमले के बाद से सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं। ऑपरेशन और सर्जरी के बाद अभिनेता को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद अब वे वार्ड में हैं। सोहा अली खान ने कहा कि ये हमारे लिए अच्छी बात है कि सैफ धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। लगातार उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। हम खुश हैं और खुद को खुशनसीब भी मानते हैं कि वह स्वस्थ हो रहे हैं। स्थिति बहुत खराब भी हो सकती थी, लेकिन अब सब ठीक है। आप सबकी प्रार्थना के लिए भी शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:15 PM, 19-Jan-2025
जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए की दुआ
एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ अली खान और करीना कपूर की एक तस्वीर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की थी। बाद में मालूम चला कि यह एआई जनित है। इसके बाद एक्टर ने पिछला पोस्ट डिलीट कर नया पोस्ट साझा किया है। उन्होंने सैफ के साथ हुए हमले पर दुख जाहिर करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
 
03:00 PM, 19-Jan-2025
आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया।
02:35 PM, 19-Jan-2025

पांच दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी शरीफुल इस्लाम

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई के बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
01:32 PM, 19-Jan-2025
करीना के साथ जेह और तैमूर अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे।

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed