फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health LIVE: राजू श्रीवास्तव को आया था होश, पांच सेकेंड के लिए खोली थीं आंखें, और फिर..

Sun, 28 Aug 2022 12:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 28 Aug 2022 12:11 AM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Condition News in Hindi: राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार है। वह अब भी दिल्ली के एम्स - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं। वह अब भी आइसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर हैं। यूं तो हर दिन राजू की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आता रहता है। लेकिन आज एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। और यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद राजू के परिवारवालों ने किया है। पढ़िए क्या कहा राजू के रिश्तेदार ने...

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastava Health Live Updates Wife Daughter and Brother Explained About His Condition
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:09 AM, 28-Aug-2022

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

कॉमेडियन के जल्द ठीक होने के लिए परिवार के साथ फैंस भी दुआ मांग रहे हैं। एक फैन ने राजू श्रीवास्तव की पेंटिंग बनाई, जिसके लिए कॉमेडियन के परिवार ने उन्हें शुक्रिया भी कहा।

10:15 PM, 27-Aug-2022

वेंटिलेटर से हटाने की नहीं कोई प्लानिंग

कुशाल ने ये भी बताया कि डॉक्टर्स चाहते हैं कि वेंटिलेटर हटाया जाए, लेकिन अभी उनकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है। वे चाहते हैं कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत में और सुधार आ जाए।
विज्ञापन
05:31 PM, 27-Aug-2022

राजू को ठीक होने में अभी लग सकता है समय

कुशाल आगे कहते हैं, "कॉमेडियन का स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है और डॉक्टर भी कह रहे हैं कि ठीक होने में समय लगेगा। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।"
04:32 PM, 27-Aug-2022

राजू दो बार खाेल चुके हैं आंखें

हाल ही में राजू के भतीजे कुशाल श्रीवास्तव ने इस बात का खुलासा किया था कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने एक दो बार आंखें खोली हैं और हाथ भी हिलाया है, लेकिन यह हमारे लिए पर्याप्त नहीं है, हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं।"
03:36 PM, 27-Aug-2022

प्रशंसक बोला- जल्द गजोधर भैया..

राजू के एक फैन ने ट्वीट कर बोला, सर, अभी तक सबके चेहरे पर मुस्कान लाने का आपका मिशन पूरा नहीं हुआ है। राजू जी के लिए प्रार्थना। हम जल्द से जल्द गजोधर भैया को वापस देखना चाहते हैं। जल्दी ठीक होइए। 
02:27 PM, 27-Aug-2022

दर्ज कराई शिकायत

दीपू श्रीवास्तव आगे कहते हैं, हमने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की है। नतीजतन, साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव से जुड़ी झूठी खबरें फैलाने वाले 42 पेज को ब्लॉक कराया है। इसके साथ ही कई को नोटिस भी जारी किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 27-Aug-2022

दीपू श्रीवास्तव का बयान

राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दीपू कहते हैं, 'सोशल मीडिया पर मेरे भाई राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं।
01:25 PM, 27-Aug-2022

फर्जी खबरों से परेशान हुआ राजू का परिवार

परिवार और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने फायदे के लिए राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरें फैला रहे हैं। सोशल मीडिया चल रही इन फर्जी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। 
12:36 PM, 27-Aug-2022

हमें चिंता रहेगी...बोले रिश्तेदार

राजू के रिश्तेदार आगे कहते हैं, जब तक राजू जी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहेंगे हमें चिंता रहेगी। अब तो वेंटिलेटर हटने के बाद ही हम लोगों को राहत मिलेगी। हां, यह बात सही है कि दिमाग के अलावा राजू जी के शरीर के सभी ऑर्गन पूरी तरह से काम कर रहे हैं।
12:09 PM, 27-Aug-2022

अब भी दिमाग पूरी तरह नहीं कर रहा काम

राजू के परिवार वालों ने कहा, कॉमेडियन का आंखें खोलना बेशक एक अच्छा संकेत है। लेकिन अब भी उनका दिमाग पूरी तरह काम नहीं कर रहा है। वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं।

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed