फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava LIVE: बुखार आने के बाद अब कैसी है राजू की हालत? डॉक्टर्स ने कहा - जब तक होश नहीं आ जाता...

Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Live Update: दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए राजू श्रीवास्तव को 34 दिन हो गए हैं। अब तक राजू को होश नहीं आया है। यूं तो राजू कई बार आंखें खोल चुके हैं, अपने बॉडी का मूवमेंट भी कर चुके हैं। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक राजू को पूरी तरह होश नहीं आ जाता तब तक चिंता बनी रहेगी। पढ़िए अभी कैसी है राजू की हालत...

विज्ञापन
Raju Srivastava health live update wife shikha daughter antara AIIMS Delhi kanpur uttar pradesh
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:12 AM, 14-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स भी चिंता जता रहे हैं। कल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट किया था।
11:38 PM, 13-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर आम लोग से लेकर उनका परिवार तक सभी प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
10:48 PM, 13-Sep-2022
ब्रेन में दिक्कत बरकरार
राजू श्रीवास्तव की हालत में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं है। उनके ब्रेन में दिक्कतें बरकरार है। 
09:45 PM, 13-Sep-2022
अभी नहीं हटेगा वेंटिलेटर
राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर से हटाने की बात पर डॉक्टर्स ने चुप्पी साध रखी है। डॉक्टर्स इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर हटाने को लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। 
08:29 PM, 13-Sep-2022
डॉक्टर्स को सता रही चिंता
राजू श्रीवास्तव के होश में नहीं आने को लेकर डॉक्टरों के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी चिंतित हैं। आगे चलकर भी वह होश में नहीं आए तो चिंता और बढ़ सकती है। 
07:25 PM, 13-Sep-2022
ब्रेन की स्थिति में सुधार के बाद ही होंगे ठीक  ।    
राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक कॉमेडियन की हालत को ठीक नहीं माना जाएगा। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
06:26 PM, 13-Sep-2022
बॉडी मूवमेंट के बाद भी नहीं आया होश
राजू श्रीवास्तव पिछले 34 दिन से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह कईं बार अपनी आंखें खोल चुके हैं और उनकी  बॉडी में मूवमेंट भी हो रही है। लेकिन अभी भी कॉमेडियन को पूरी तरह होश नहीं आया है। 
05:23 PM, 13-Sep-2022

ऐसी धमकियों से हम नहीं डरने वाले है

कॉलकर्ता ने फोन पर कॉमेडियन के साथ अभद्रता की और फिर हिंदुत्व को बढ़ावा देने पर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने कॉल काट दिया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने बाकायदा एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, 'ऐसी धमकियों से डरने वाले हम नहीं है।' 
05:00 PM, 13-Sep-2022

पाकिस्तान से आए थे धमकी भरे कॉल

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को बीते साल भी पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आए थे। उन्हें व्हॉट्सएप कॉल पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को मंदिर और हिंदुत्व की बात करने को लेकर यह धमकी दी गई थी।
04:00 PM, 13-Sep-2022

बढ़ाई गई थी राजू की सुरक्षा

राजू को कॉल पर किसी ने कहा था कि वह अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान पर जोक क्रैक न करें, अन्यथा वह अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे। शुरुआत में कॉमेडियन को लगा कि यह किसी ने मजाकिया कॉल किया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जांच में पाया कि यह कॉल पाकिस्तान से था। इसे देखते हुए राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed