12:16 AM, 03-Sep-2022
एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहे सुधार को लेकर डॉक्टरों की टीम काफी सतर्कता बरत रही है। उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही रिकवर हो जाएंगे।
07:47 PM, 02-Sep-2022
हार्ट और ब्रेन में हुई रिकवरी
राजू की सर्जरी कर एक स्टेंट डाला गया था, उसके बाद से हार्ट का फंक्शन पहले की तरह नॉर्मल हो गया है। वहीं, राजू के ब्रेन को जो नुकसान दिल का दौरा पड़ने से पहुंचा था, उसमें भी रिकवरी हो रही है।
05:59 PM, 02-Sep-2022
राजू की सेहत में हुआ सुधार
कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजू का हार्ट अब पहले की तरह काम कर रहा है और वो ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं।
05:30 PM, 02-Sep-2022
राजू के लिए करें प्रार्थना
अफवाहों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जानकारी देने के साथ ही दीपू श्रीवास्तव ने फैंस ने एक और अपील की। उन्होंने राजू श्रीवास्तव के फैंस कहा कि, हम सभी से उनके लिए प्रार्थना करने और दुआ भेजने का अनुरोध करते हैं। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
05:00 PM, 02-Sep-2022
साइबर सेल से की शिकायत
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर कॉमेडियन के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि 'सोशल मीडिया पर मेरे भाई राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। इसलिए हमने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की है।
04:26 PM, 02-Sep-2022
राजू के खिलाफ फैलाई जा रही थी अफवाहें
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर राजू के परिवार ने फैंस से अपील की है कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं दो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फैंस सिर्फ एम्स या फिर राजू श्रीवास्तव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ही भरोसा करें।
03:59 PM, 02-Sep-2022
42 सालों से मनोरंजन उद्योग में काम कर रहे राजू
राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें पहचान 2005 में आए स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद मिली थी। बता दें कि राजू 'मैंने प्यार किया', 'आमदानी आठन्नी खरचा रुपैया', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
03:00 PM, 02-Sep-2022
नार्मल है राजू का बीपी
रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि राजू की हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। लेकिन बुखार आने की वजह से डॉक्टरों ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला किया है।
02:25 PM, 02-Sep-2022
कब आएगा राजू को होश?
करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि दिन-रात राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन का समय लग सकता है।
01:23 PM, 02-Sep-2022
मजार में पढ़ी गई दुआ
राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बतया कि राजू की अच्छी सेहत के लिए गुरुवार को रामपुर के बिलासपुर में मजार में दुआ पढ़ी गई।