फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health LIVE Update: दूसरे दिन भी नहीं उतरा राजू श्रीवास्तव का बुखार, डॉक्टर्स कर रहे मॉनिटरिंग

Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health LIVE Update: कॉमेडियन-अभिनेता और राजनेता राजू को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब से लेकर अब तक राजू की हालत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें हाल ही में वेंटिलेटर से हटा दिया गया था लेकिन बुखार आने के बाद उन्हें वापस वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया है। आज हम आपको इस लाइव अपडेट में राजू श्रीवास्तव के नवीनतम स्वास्थ्य अपडेट के बारे में बताएंगे..

विज्ञापन
Raju Srivastava Health LIVE Update Comedian Facing Fever Says Brother as per reports Know About latest update
raju srivastava - फोटो : social media

लाइव अपडेट

12:16 AM, 03-Sep-2022

एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहे सुधार को लेकर डॉक्टरों की टीम काफी सतर्कता बरत रही है। उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही रिकवर हो जाएंगे।  
07:47 PM, 02-Sep-2022

हार्ट और ब्रेन में हुई रिकवरी

राजू की सर्जरी कर एक स्टेंट डाला गया था, उसके बाद से हार्ट का फंक्शन पहले की तरह नॉर्मल हो गया है। वहीं, राजू के ब्रेन को जो नुकसान दिल का दौरा पड़ने से पहुंचा था, उसमें भी रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन
05:59 PM, 02-Sep-2022

राजू की सेहत में हुआ सुधार

कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजू का हार्ट अब पहले की तरह काम कर रहा है और वो ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं।
05:30 PM, 02-Sep-2022

राजू के लिए करें प्रार्थना

अफवाहों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जानकारी देने के साथ ही दीपू श्रीवास्तव ने फैंस ने एक और अपील की। उन्होंने राजू श्रीवास्तव के फैंस कहा कि, हम सभी से उनके लिए प्रार्थना करने और दुआ भेजने का अनुरोध करते हैं। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
05:00 PM, 02-Sep-2022

साइबर सेल से की शिकायत

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर कॉमेडियन के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि 'सोशल मीडिया पर मेरे भाई राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। इसलिए हमने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की है।
04:26 PM, 02-Sep-2022

राजू के खिलाफ फैलाई जा रही थी अफवाहें

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर राजू के परिवार ने फैंस से अपील की है कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं दो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फैंस सिर्फ एम्स या फिर राजू श्रीवास्तव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 02-Sep-2022

42 सालों से मनोरंजन उद्योग में काम कर रहे राजू

राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें पहचान 2005 में आए स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद मिली थी। बता दें कि राजू 'मैंने प्यार किया', 'आमदानी आठन्नी खरचा रुपैया', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
03:00 PM, 02-Sep-2022

नार्मल है राजू का बीपी

रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि राजू की हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। लेकिन बुखार आने की वजह से डॉक्टरों ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला किया है।

02:25 PM, 02-Sep-2022

कब आएगा राजू को होश?

करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि दिन-रात राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन का समय लग सकता है।

01:23 PM, 02-Sep-2022

मजार में पढ़ी गई दुआ

राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बतया कि राजू की अच्छी सेहत के लिए गुरुवार को रामपुर के बिलासपुर में मजार में दुआ पढ़ी गई।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed