फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava LIVE: बीते 39 दिन से राजू श्रीवास्तव को नहीं आया होश, फिलहाल वेंटिलेटर पर ही रहेंगे कॉमेडियन

Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। हालांकि, वह अब भी बेहोश ही हैं। उन्हें अब तक होश नहीं आया है। राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ें यह लाइव ब्लॉग-

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Health Live Updates Wife Shikha Brother Deepu Srivastav AIIMS Doctor Report Today
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

लाइव अपडेट

09:50 PM, 18-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव छोटे पर्दे से पहले कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। कॉमेडियन फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया', 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं। कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से वह रातोंरात मशहूर हो गए थे। इस शो में शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज दिखे थे।
07:49 PM, 18-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव को ठीक करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाने की वजह से उन्हें होश नहीं आया है। हालांकि डॉक्टर्स राजू को स्वास्थ करने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। राजू के भाई के मुताबिक डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि कॉमेडियन जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
06:32 PM, 18-Sep-2022
जब से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती हैं उनकी पत्नी लगातार लोगों से दुआएं करने की अपील कर रही हैं। पत्रकारों से बात करते हुए  शिखा ने जानकारी दी थी कि कॉमेडियन अभी भी वेंटिलेटर पर हैं साथ ही उन्होंने लोगों से प्रार्थना करने की अपील भी की थी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था, ‘उनकी हालत स्थिर है और वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। मेडिकल टीम अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है।
04:14 PM, 18-Sep-2022

इसलिए नहीं हटा वेंटिलेटर

राजू के भाई ने दीपू ने जानकारी दी कि डॉक्टर्स कई बार उन्हें वेंटिलेटर हटाने पर विचार कर चुके हैं, लेकिन बार-बार बुखार आने की वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया नहीं गया।
02:54 PM, 18-Sep-2022

लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे राजू के घरवाले

राजू के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस को अफवाहों से बचाने के लिए राजू के घरवाले लगातार कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट फैंस तक पहुंचा रहे हैं।

 
01:47 PM, 18-Sep-2022

लगातार दुआ कर रहे फैंस

राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए कॉमेडियन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 18-Sep-2022

दूसरे अस्पताल शिफ्ट होंगे राजू

बीते दिनों खबर सामने आई थी कि राजू को दिल्ली एम्स से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस पर उनके भाई दीपू ने बताया कि 'अब हम उन्हें सीधे घर ले जाएंगे, जब उनकी हालत ठीक हो जाएगी। हमें यहां के डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।'

12:02 PM, 18-Sep-2022

करीब डेढ़ महीने से बेहोश हैं राजू

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू करीब डेढ़ महीने से बेहोश हैं। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आया है। ऐसे में यह डॉक्टरों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
10:52 AM, 18-Sep-2022

इस वजह से होश में नहीं आ रहे राजू

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग काम कर रहे हैं। ब्रेन में दिक्कत की वजह से राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आ रहा है। 
09:42 AM, 18-Sep-2022

 राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने की अपील

कई दिनों से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने सभी से अपील की है कि लोग अफवाह पर ध्यान ना दें और अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed