Raju Srivastava LIVE: बीते 39 दिन से राजू श्रीवास्तव को नहीं आया होश, फिलहाल वेंटिलेटर पर ही रहेंगे कॉमेडियन
{"_id":"63268d8301ee2111f93fd6dd","slug":"raju-srivastava-health-live-update-brother-deepu-srivastava-shares-latest-news-about-comedian-condition","type":"live","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava LIVE: बीते 39 दिन से राजू श्रीवास्तव को नहीं आया होश, फिलहाल वेंटिलेटर पर ही रहेंगे कॉमेडियन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
खास बातें
Raju Srivastava Health Update LIVE: मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। हालांकि, वह अब भी बेहोश ही हैं। उन्हें अब तक होश नहीं आया है। राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ें यह लाइव ब्लॉग-
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
लाइव अपडेट
09:50 PM, 18-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव छोटे पर्दे से पहले कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। कॉमेडियन फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया', 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं। कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से वह रातोंरात मशहूर हो गए थे। इस शो में शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज दिखे थे।
07:49 PM, 18-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव को ठीक करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाने की वजह से उन्हें होश नहीं आया है। हालांकि डॉक्टर्स राजू को स्वास्थ करने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। राजू के भाई के मुताबिक डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि कॉमेडियन जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
06:32 PM, 18-Sep-2022
जब से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती हैं उनकी पत्नी लगातार लोगों से दुआएं करने की अपील कर रही हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शिखा ने जानकारी दी थी कि कॉमेडियन अभी भी वेंटिलेटर पर हैं साथ ही उन्होंने लोगों से प्रार्थना करने की अपील भी की थी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था, ‘उनकी हालत स्थिर है और वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। मेडिकल टीम अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है।
04:14 PM, 18-Sep-2022
इसलिए नहीं हटा वेंटिलेटर
राजू के भाई ने दीपू ने जानकारी दी कि डॉक्टर्स कई बार उन्हें वेंटिलेटर हटाने पर विचार कर चुके हैं, लेकिन बार-बार बुखार आने की वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया नहीं गया।02:54 PM, 18-Sep-2022
लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे राजू के घरवाले
राजू के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस को अफवाहों से बचाने के लिए राजू के घरवाले लगातार कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट फैंस तक पहुंचा रहे हैं।01:47 PM, 18-Sep-2022
लगातार दुआ कर रहे फैंस
राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए कॉमेडियन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
Prayers for your fast recovery Sir #rajusrivastava.
— Kaustubh Sharma (@Kaustub78019152) September 18, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 18-Sep-2022
दूसरे अस्पताल शिफ्ट होंगे राजू
बीते दिनों खबर सामने आई थी कि राजू को दिल्ली एम्स से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस पर उनके भाई दीपू ने बताया कि 'अब हम उन्हें सीधे घर ले जाएंगे, जब उनकी हालत ठीक हो जाएगी। हमें यहां के डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।'
12:02 PM, 18-Sep-2022
करीब डेढ़ महीने से बेहोश हैं राजू
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू करीब डेढ़ महीने से बेहोश हैं। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आया है। ऐसे में यह डॉक्टरों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।10:52 AM, 18-Sep-2022
इस वजह से होश में नहीं आ रहे राजू
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग काम कर रहे हैं। ब्रेन में दिक्कत की वजह से राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आ रहा है।
09:42 AM, 18-Sep-2022