Parineeti Raghav Engagement Live: परिणीति-राघव ने कपूरथला हाउस में की सगाई, अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें
{"_id":"645f1bfb4b25d1c8c80b1a15","slug":"raghav-chadha-parineeti-chopra-engagement-live-updates-see-photos-videos-of-both-families-news-in-hindi-2023-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parineeti Raghav Engagement Live: परिणीति-राघव ने कपूरथला हाउस में की सगाई, अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sat, 13 May 2023 09:03 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 13 May 2023 09:03 PM IST
खास बातें
Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement Live Updates :कभी लंच डेट की तस्वीर तो कभी आईपीएल मैच के दौरान गलबहियां... कई महीने से सिर्फ अटकलों में चल रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर आज (13 मई) लगने जा रही है। बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा आज शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं। दोनों की जिंदगी के इस नए पड़ाव से इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी रूबरू होंगी। चलिए आपको सगाई से जुड़े हर अपडेट से रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन
राघव चड्डा, परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:58 PM, 13-May-2023
परिणीति-राघव की हुई सगाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार शनिवार (13 मई) को सगाई कर ली। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।08:30 PM, 13-May-2023
सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंच गए हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी रिंग सेरेमनी में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
07:59 PM, 13-May-2023
सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं। कुछ ही समय में परिणीति और राघव इंगेजमेंट करेंगे।
07:34 PM, 13-May-2023
कुछ ही देर में होगी सगाई
ज्ञानी हरप्रीत सिंह परिणीति और राघव की सगाई कराने वाले हैं। वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।07:14 PM, 13-May-2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी पहुंच चुके हैं।
06:25 PM, 13-May-2023
सगाई समारोह में शिरकत करने पहुंचीं मनारा चोपड़ा
परिणीति-राघव की सगाई के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मनारा चोपड़ा पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 13-May-2023
राजनेताओं का पहुंचना शुरू
परिणीति और राघव चड्ढा के सगाई के कार्यक्रम में राजनेताओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। वेन्यू पर डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा और विक्रजीत सिंह साहनी पहुंच चुके हैं।05:38 PM, 13-May-2023
प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं कपूरथला हाउस
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ के साथ परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए कपूरथला हाउस पहुंच चुकी हैं।
05:30 PM, 13-May-2023
सगाई से पहले राघव चड्ढा की पहली झलक दिख गई है। आप नेता वेन्यू पर कुर्ता पायजामा में नजर आए हैं।
05:14 PM, 13-May-2023
जानकारी के मुताबिक सुखमनी साहिब का पाठ शुरू हो चुका है। इससे पहले रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि पाठ के साथ ही सगाई के कार्यक्रम की शुरूआत होगी।