Entertainment Live Updates: पुराने दिन याद कर भावुक हुईं रवीना, माही विज के परिवार को धमकी देने वाला कुक गिरफ्तार
Entertainment News Live Updates: मनोरंजन जगत में रोजाना कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। ऐसे में पल-पल की खबर रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं एंटरटेनमेंट की खबरों का यह लाइव अपडेट, जिसके जरिए आप फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी- बड़ी खबर से अपडेट रह सकते हैं। पढ़ें दिनभर होने वाली इन खबरों के बारे में-
लाइव अपडेट
एक्स वाइफ के साथ पार्टी करते नजर आए ऋतिक रोशन
पुराने दिन याद कर भावुक हुईं रवीना
अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में अपनी किशोर उम्र के उन संघर्ष भरे दिनों का जिक्र किया, जब वह लोकल ट्रेन और बस से सफर किया करती थीं। रवीना ने बताया कि इस दौरान वह कई अजनबियों की छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं।जय भानुशाली-माही विज का कुक गिरफ्तार
अनुपम खेर ने फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट की तारीफ
Dearest @ActorMadhavan! Hearing some amazing things about #RocketryTheFilm. I remember you showing me some portions of it some time back and I loving it. Looking forward to watching it soon in a theatre. Proud of you my friend! Truth ultimately TRIUMPHS! Jai Ho! 👍👏🚀🇮🇳 pic.twitter.com/VyoBUnkmbL
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 3, 2022
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विक्रांत का बयान
हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा, 'जब मैंने अपनी करियर की शुरुआत की थी, तब बहुत कम ओटीटी प्लेटफॉर्म थे जिस पर काम कर सकते थे। शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट ज्यादा था और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब चीजें बहुत बदल गई हैं। अब ओटीटी पर प्रोफेशनलिज्म ज्यादा है।अनुपम खेर ने दिखाई अपनी फिट बॉडी
अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेता अनुपम खेर उम्र में इस पड़ाव में भी कई युवा अभिनेताओं को टक्कर देते नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ अपनी इसी फिटनेस की झलक साझा की। उन्होंने डॉ. मेहरीन काजी से सगाई कर ली है।वायरल हुई उर्फी के सुसाइड की झूठी खबर
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अस्कर इंटरनेट पर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक बार फिर चर्चाओं में हैं। खबरों के मुताबिक बीते दिनों उदयपुर हत्याकांड पर अपने विचार साझा करने के बाद ही उन्हें धमकियां मिल रही थी। इसी बीच अब उर्फी के सुसाइड की झूठी खबर तेजी से वायरल हो रही है।करिश्मा कपूर ने शेयर की वेकेशन की तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों लंदन में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इस वेकेशन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह
बहन करीना कपूर और दोस्त मलाइका अरोड़ा को काफी मिस कर रही हैं।
जुग जुग जियो ने कमाए 100 करोड़
करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म ने 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस मौके पर करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की।With your love and support this crazy parivaar is taking over the box office ! #JugJuggJeeyo enters the 100 Crores club with your love and support ! ❤️ pic.twitter.com/qjl660SKor
— Karan Johar (@karanjohar) July 3, 2022